1. धर्म-संसार
  2. दीपावली
  3. दिवाली उत्सव
  4. Dhanteras 2022

धनतेरस पर 4 पौधे घर में लाएं और 40 दिन में देखें चमत्कार

Dhanteras
23 अक्टूबर 2022 रविवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि के साथ ही यमदेव, चित्रगुप्त और माता लक्ष्मी की पूजा होती है। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन या धनिया खरीदने का महत्व है। इस दिन इसी के साथ ही यदि आप 4 शुभ पौधे खरीदकर घर में लाकर उन्हें लगाएंगे तो बहुत ही शुभ होगा।
 
1. कमल का पौधा : माता लक्ष्मी को कमल का फूल बहुत ही प्रिय है। यदि आप अपने घर में कमल का पौधा लगाते हैं तो यह बहुत ही शुभ होगा। गमले में लगाने वाला ब्रह्म कमल भी आ खरीदकर ला सकते हैं। इसे घर के उत्तर, ईशान या पूर्व दिशा में लगाएं। यह घर में खुशियां लाता है।
 
2. गुड़हल : गुड़हल का पौधा जहां माता दुर्गा को प्रिय हैं वहीं माता लक्ष्मी को भी प्रिय है। इसे घर में लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। यह सभी तरह के संकट मिटाने की क्षमता रखता है।
gudhal ka phool
3. केले का पौधा : यह बहुत ही पवित्र माना जाता है। इसे धनतेरस के दिन घर में लाकर लागने के अर्थ है कि आप घर में साक्षात श्रीहरि लक्ष्मी और विष्णु को ले आएं हैं। इसका पौधा जहां भी होता है वहां पर श्रीहरि की कृपा बनी रहती है।
 
4. तुलसी : तुलसी भी साक्षात लक्ष्मी का ही स्वरूप है। यदि आपके घर में तुलसी नहीं है या श्यामा तुलसी नहीं है तो उसे खरीदकर ले आएं। यह आपके जीवन को खुशी से भर देंगी।
 
नोट : ध्यान रखें कि उपरोक्त पौधे मुरझाएं नहीं। इनकी अच्‍छे से देखरेख करें। इन्हें उचित दिशा में लगाकर इन्हें अच्छा वातावरण दें। धनतेरस पर शमी का पौधा लाकर लगाने का भी प्रचलन है लेकिन यदि आपके घर में बड़ा सा आंगन है तो इसे खरीदे क्योंकि यह खूब फैलता है। इसे जगह की जरूरत होती है।
अगला लेख
धनतेरस 2022 के दिन सोना, चांदी और बर्तन खरीदने का 1 सबसे अच्छा शुभ मुहूर्त नोट कर लें