suvichar

चिकनगुनिया के 5 लक्षण जानिए और सावधान रहिए

Updated: शुक्रवार, 21 जुलाई 2017 (14:58 IST)
चिकनगुनिया से बचने के लिए जरूरी है कि आपको उसके कारण और लक्षणों के बारे में जानकारी हो। जानिए चिकनगुनिया के यह 5 लक्षण, जो पता चलते ही आप हो जाएं सतर्क और शुरू कर दें अपना इलाज... 
 
1 बुखार - तेज बुखार होना, चिकनगुनिया के प्रमुख और शुरुआती लक्षणों में शामिल है। अगर आपको सप्ताह भर से भी अधिक समय तक बुखार बना हुआ है, और कम नहीं हो रहा, तो डॉक्टर के पास जाकर जरूरी जांच अवश्य कराएं।

यह भी पढ़ें :  बरसात बुखार के 8 कारण, लक्षण और सावधानियां, जरूर जानें
 
2 सिरदर्द - तेज बुखार के साथ सिर भरी होना और सिर में दर्द बना रहना भी चिकनगुनिया के लक्षणों में शामिल हैं। ऐसा होने पर लापरवाही बिल्कुल न बरतें और इलाज कराएं।
 
3 जोड़ों में दर्द - चिकनगुनिया होने पर शरीर के समस्त जोड़ों में तेज दर्द होता है और उनकी कार्यक्षमता भी प्रभावित होती है। इस तरह का तेज दर्द जोड़ों में लंबे समय तक बना रहता है।

यह भी पढ़ें : हाई ब्लडप्रेशर करें कंट्रोल, जानें 5 टिप्स
 
4 चकत्ते पड़ना - शरीर पर चकत्ते पड़ना या लाल निशान पड़ना चिकनगुनिया में आम है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि हर किसी को इस तरह की त्वचा समस्या हो, कभी-कभी ये काफी कम मात्रा में भी होते हैं।
 
5 मांसपेशियों में खिंचाव, कई बार सूजन, चक्कर आना और उल्टी जैसी मन होना भी इस बीमारी के सामान्य लक्षणों में शामिल है। इस तरह के लक्षण नजर आने पर सावधान हो जाएं, डॉक्टर को दिखाएं और जितना हो सके आराम करें।
 
यह भी पढ़ें : इन बीमारियों की सबसे बड़ी औषधि है उपवास, जानें 5 फायदे
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख