Hanuman Chalisa
✕

धनतेरस की असली कहानी/कथा क्या है?

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 28 अक्टूबर 2024 (15:42 IST)
Dhanteras ki kahani: धनतेरस की 3 कथाएं प्रचलित हैं। कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान धनवंतरि, माता लक्ष्मी, कुबेर और यम देवता की पूजा होती है। धनतेरस की कथा भगवान विष्णु, राजा बलि, माता लक्ष्मी के साथ ही धनवंतरि देव से जुड़ी है। आओ पढ़ते हैं धनतेरस की असली कहानी कौनसी है।
 
भगवान धनवंतरि से जुड़ी है धनतेरस की असली कथा:-
शास्त्रों में वर्णित कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए। मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि विष्णु के अंशावतार हैं। संसार में चिकित्सा विज्ञान के विस्तार और प्रसार के लिए ही भगवान विष्णु ने धन्वंतरि का अवतार लिया था। भगवान धन्वंतरि के प्रकट होने के उपलक्ष्य में ही धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है।

सर्वप्रथम तो यह दीपावली सतयुग में ही मनाई गई। जब देवता और दानवों ने मिलकर समुद्र मंथन किया तो इस महा अभियान से ही ऐरावत, चंद्रमा, उच्चैश्रवा, परिजात, वारुणी, रंभा आदि 14 रत्नों के साथ हलाहल विष भी निकला और अमृत घट लिए धन्वंतरि भी प्रकटे। इसी से तो स्वास्थ्य के आदिदेव धन्वंतरि की जयंती से दीपोत्सव का महापर्व आरंभ होता है। कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी अर्थात धनतेरस को। तत्पश्चात इसी महामंथन से देवी महालक्ष्मी जन्मीं और सारे देवताओं द्वारा उनके स्वागत में प्रथम दीपावली मनाई गई।
 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Lal Kitab Kanya Virgo Rashifal 2027: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2027? जानें लाल किताब के 5 उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

विवाह पंचमी 2026: कब है यह पावन पर्व? जानें महत्व, पूजा विधि और भगवान राम-सीता के विवाह की कथा

2 दिसंबर को वृश्चिक में बुध का गोचर: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

खरमास 2026: कब से शुरू होगा और कब तक रहेगा? जानें इस दौरान क्या करें और क्या न करें

सभी देखें

भगवान विष्णु को क्‍यों प्रिय है मार्गशीर्ष का महीना? अमावस्‍या पर पितरों के लिए क्यों जलाते हैं दीपक?

क्यों खास है मार्गशीर्ष अमावस्या? इस दिन किसकी होती है पूजा? जानें धार्मिक महत्व

दिसंबर 2026 का पंचांग: ग्रहों के राशि-नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहार और 12 राशियों का भविष्यफल

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों की जिंदगी में आएगा बड़ा बदलाव

क्यों रखा जाता है प्रदोष व्रत? क्यों खास है यह व्रत? कैसे करें भगवान शिव की पूजा?

अगला लेख