biodatamaker
✕

Story of Diwali 2024: धनतेरस से दीपावली तक कौन करता है पृथ्वी पर शासन, पढ़ें रहस्यमयी कथा

Updated: सोमवार, 28 अक्टूबर 2024 (15:29 IST)
ALSO READ: Diwali 2024: कैसे करें दीपावली पर एकाक्षी नारियल सिद्धि साधना, जानें सरल उपाय
About Diwali Festival: सृष्टि के आरंभ से इस संसार में रचयिता, शासनकर्ता एवं संहारक की व्यवस्था चली आ रही है। इस जगत के रचयिता ब्रह्मा हैं, भगवान विष्णु इस समस्त जगत पर शासन करते हुए संपूर्ण विश्व का संरक्षण करते हैं, वहीं भगवान शिव संहारक हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भूलोक पर ऐसा भी एक समय आता है जब इस समस्त धरा-भूमि पर भगवान विष्णु का शासन नहीं रह जाता! तो फ़िर कौन करता है इस समस्त जगत पर शासन? 
आइए जानते हैं यहां विस्मयकारी कथा-
 
इस संबंध में शास्त्रानुसार यह कथा है कि जब भगवान विष्णु ने वामन अवतार लेकर राजा बलि से तीन पग भूमि दान का वचन लेकर अपने दो पग से समस्त लोकों को नाप कर अपने अधीन कर लिया और तीसरे पग के लिए जब राजा बलि ने अपना मस्तक आगे किया तो उनकी इस विनम्रता से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने राजा बलि से एक वर मांगने को कहा। 
 
तब राजा बलि ने भगवान विष्णु से वर मांगते हुए कहा कि वे तीन दिवस पर्यंत इस संपूर्ण भूलोक के राजा बनकर इस पर शासन करना चाहते हैं और जो व्यक्ति उनके राज में दीपमाला प्रज्ज्वलित करें उसके यहां 'श्री' अर्थात् लक्ष्मी का स्थाई निवास हो।  भगवान विष्णु ने उनके इस वरदान को 'तथास्तु' कहकर पूर्ण कर दिया। 
 
कथानुसार वे तीन दिन धनत्रयोदशी से लेकर दीपावली के होते हैं। इस प्रकार धनत्रयोदशी से दीपावली तक इस संपूर्ण पृथ्वी पर भगवान विष्णु का नहीं, अपितु राजा बलि का शासन रहता है। वरदान के अनुसार जो व्यक्ति राजा बलि के राज में दीपमाला प्रज्ज्वलन करता है, उसके यहां स्थाई लक्ष्मी का वास होता है।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
ALSO READ: दिवाली के दिन इन 10 गलतियों के कारण नहीं मिलता पूजा का पूरा फल, ये हैं पूजा के समय विशेष ध्यान रखने वाली बातें

लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना खंडित हो सकता है व्रत; जानें सही नियम

Chhath puja 2026: छठ पूजा 2026 में कब है?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अटला तद्दे पर्व 2026: दक्षिण भारत में करवा चौथ की तरह रखा जाता है यह व्रत, जानें परंपरा और पूजा विधि

28 या 29 अक्टूबर 2026 कब है करवा चौथ?

अगला लेख