ramcharitmanas
✕

दिल्ली हिंसा पर सरकार का बयान, 120 से ज्यादा FIR, CCTV की मदद से उपद्रवियों पर शिकंजा

Updated: मंगलवार, 3 मार्च 2020 (14:59 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली हिंसा के बाद कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने एवं विश्वास बहाली के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं तथा 120 से अधिक प्राथमिकी दर्ज करने के साथ काफी संख्या में उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है।
 
लोकसभा में रीता बहुगुणा जोशी एवं दिनेश चंद्र यादव के प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि CRPF की 76 कंपनियों समेत पर्याप्त पुलिस बल एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया किया गया।
 
उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय शांति समितियों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों , मार्केट वेलफेसर एसोसिएशनों, सिविल सोसाइटी समूहों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित की गई।
 
गृह राज्य मंत्री ने कहा, '120 से अधिक प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और सैकड़ों उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारी सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर रहे हैं और लोगों से वीडियो प्राप्त किये जा रहे हैं ताकि दोषियों पर कार्रवाई की जा सके।'
 
राय ने कहा कि दंगा प्रभावित क्षेत्रों में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस बलों ने लोगों में विश्वास बहाल करने के लिए इन क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया है।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख