सोमवार, 28 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2013
  4. »
  5. दिल्ली
Written By WD

दिल्ली में ये दिग्गज जीते और ये हार गए

अरविंद केजरीवाल
FILE
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव ‍के शुरुआती रुझानों के मुताबिक भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभर रही है। आम आदमी पार्टी ने कमाल का प्रदर्शन किया और अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के दिग्गज प्रत्याशी शीला दीक्षित को 22 हजार से ज्यादा मतों से हराया।




ये दिग्गज जीते :

FILE
अरविन्द केजरीवाल : दिल्ली विधानसभा की नई दिल्ली सीट से आप के अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित को 22000 से ज्यादा मतों से हराया। यहां से भाजपा ने विजेन्द्र गुप्ता को मैदान में उतारा था।

प्रवेश वर्मा : भाजपा के प्रवेश साहबसिंह वर्मा दिल्ली विधानसभा की महरौली सीट से विजयी घोषित किए गए। उन्होंने यह सीट कांग्रेस से छीनी। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नरेन्द्रसिंह सेजबाल को 4564 वोटों से हराया।

FILE
मनीष सिसौदिया : आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मनीष सिसौदिया चुनाव जीत गए हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्व थे कांग्रेस के अनिल कुमार जबकि तीसरे नंबर पर भाजपा के नकुल भारद्वाज रहे।

ये दिग्गज हारे :

FILE
शीला दीक्षित : दिल्ली विधानसभा की नई दिल्ली सीट से आप के अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित को 22 हजार मतों से हराया। यहां से भाजपा ने विजेन्द्र गुप्ता को मैदान में उतारा था।


शाजिया इल्मी : आप पार्टी की चर्चित नेता शाजिया इल्मी आरकेपुरम से चुनाव हार गईं। भाजपा के अनिल शर्मा ने उन्हें 340 मतों से हराया। कांग्रेस से बरखा शुक्ला सिंह खड़ी हुई थीं।

चौधरी प्रेम सिंह : आंबेडकर नगर से आप के अशोक कुमार जीते। 1958 से यह सीट कांग्रेस के पास थी। कांग्रेस के चौधरी प्रेम सिंह हारे।