बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020
  3. समाचार
  4. EC instruct Twitter, remove Kapil Mishra controversial tweet
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 24 जनवरी 2020 (14:49 IST)

चुनाव आयोग का ट्विटर को निर्देश, हटाएं कपिल मिश्रा का विवादित ट्वीट

चुनाव आयोग का ट्विटर को निर्देश, हटाएं कपिल मिश्रा का विवादित ट्वीट - EC instruct Twitter, remove Kapil Mishra controversial tweet
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को ट्विटर को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा के उस विवादित ट्वीट को हटाने का निर्देश दिया है जिसमें उन्होंने दिल्ली चुनाव की तुलना भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से की थी।
चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि मिश्रा के विवादित ट्वीट को हटाने के संबंध में दिल्ली मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) द्वारा चुनाव आयोग को पत्र लिखने के बाद आयोग की यह कार्रवाई सामने आई है। मिश्रा ने गुरुवार को यह विवादित ट्वीट किया था।
 
उन्होंने बताया कि दिल्ली सीईओ कार्यालय ने मिश्रा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। भाजपा ने मिश्रा को मॉडल टाउन विधानसभा सीट से उतारा है।
ट्वीट में मिश्रा ने कहा था कि दिल्ली में आठ फरवरी का चुनाव भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की तरह होगा। उन्होंने शाहीन बाग प्रोटेस्ट की तुलना भी मिनी पाकिस्तान से की थी।
 
चुनाव आयोग का नोटिस मिलने के बाद कपिल मिश्रा ने कहा कि उन्होंने जो कहा सच कहा और वह उसपर टिके हैं।
ये भी पढ़ें
गणतंत्र को क्यों नहीं बनाया जा सकता है गुणतंत्र?