biodatamaker
✕

पद्मश्री विवाद पर बोले अदनान सामी, राजनीतिक लाभ के लिए नेता घसीट रहे हैं मेरे पिता का नाम

Updated: गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (10:52 IST)
मुंबई। पाकिस्तानी मूल के गायक अदनान सामी को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाने की घोषणा के बाद से शुरू हुए विवाद पर सामी ने गुरुवार को कहा कि कुछ नेता राजनीतिक लाभ के लिए बेवजह उनका नाम विवादों में घसीट रहे हैं।
ALSO READ: अदनान सामी को पद्मश्री देने पर संग्राम, कांग्रेस ने कहा- पिता ने भारत के खिलाफ बरसाए थे गोले, बेटे को मिला चमचागिरी का इनाम
सामी को 2016 में भारत की नागरिकता दी गई थी। उन्होंने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुने जाने पर सरकार का 'अनंत आभार' व्यक्त करते कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों से उनके अच्छे संबंध हैं।
 
उन्होंने कहा कि आलोचना करने वाले कुछ राजनेता हैं। वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत ये कर रहे हैं और इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। मैं नेता नहीं हूं, मैं तो संगीतकार हूं।
 
दरअसल, सामी के पिता पाकिस्तान वायुसेना में पायलट थे और इसीलिए सामी के नाम पर विवाद है लेकिन सामी पूरे विवाद को गैरजरूरी मानते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पिता पुरस्कृत लड़ाकू पायलट थे और एक पेशेवर सैनिक थे। उन्होंने अपने देश के प्रति अपना फर्ज निभाया। उसके लिए मैं उनका सम्मान करता हूं।
 
उन्होंने कहा कि वह उनका जीवन था और उसके लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया। मैंने उससे लाभ नहीं उठाया और न ही उसका श्रेय लिया। ठीक इसी प्रकार से मैं जो करता हूं, उसका श्रेय उन्हें नहीं दिया जा सकता। मेरे पुरस्कार का मेरे पिता से क्या लेना-देना? यह गैरजरूरी है।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख