ramcharitmanas

हकीकत से दूर रहे एग्जिट पोल के नतीजे

Updated: मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015 (19:01 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 67 सीटें मिलने के साथ एक बार फिर सारे चुनावी सर्वेक्षण वास्तविक स्थिति से काफी पीछे रहे और कोई भी एजेंसी अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी के लिए इतनी जबरदस्त जीत का पूर्वानुमान नहीं लगा सकी।
नरेंद्र मोदी की लहर पर जीत हासिल करने की उम्मीद करने वाली भाजपा तीन सीटें ही हासिल कर सकी।
 
पिछले साल लोकसभा चुनावों में दिल्ली में शून्य पर सिमट गई कांग्रेस का विधानसभा चुनाव में भी यही हाल हुआ है।
 
सात फरवरी को मतदान के बाद हुए एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत की संभावना तो सभी ने जताई थी लेकिन केवल एक चैनल पर उसे 50 सीटों से आगे निकलते हुए दिखाया गया।
 
इंडिया न्यूज-एक्सिस के पोल में आप को 53 सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी। इस सर्वेक्षण में भाजपा को 17 और कांग्रेस को दो सीटें मिलने का पूर्वानुमान लगाया गया था।
 
न्यूज 24-टुडे-चाणक्य के एग्जिट पोल में आप को 48 और भाजपा को 22 सीटें दी गई थीं। हालांकि इस सर्वेक्षण में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं दी गई थी।
 
इंडिया टुडे-सिसेरो के एक्जिट पोल के नतीजों में आप को 43 और भाजपा को 29 सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी। इस सर्वे में कांग्रेस को पांच सीटें मिलने का पूर्वानुमान लगाया गया था। (भाषा) 
Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

LIVE: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से 6 की मौत, बिल्डिंग मालिक पर FIR

SIR पर पूर्व CEC एसवाई कुरैशी ने उठाए गंभीर सवाल, 13-14 करोड़ नाम हटाने को बताया ‘स्कैम’

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, यूपी में नशे के कारोबार पर प्रहार

Top News 7 September: सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें; 199 दवा नमूने फेल, SIR पर उठे सवाल

बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिले, फसल और मकान क्षति का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दें : योगी आदित्यनाथ