dharma sangrah

मोदी के तानाशाही रवैए के कारण भाजपा हारी : सपा

Updated: मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015 (17:50 IST)
फिरोजाबाद (उत्तरप्रदेश)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की ऐतिहासिक जीत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तानाशाही रवैए का नतीजा करार दिया।
यादव ने कहा, ‘दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तानाशाही रवैए का परिणाम है।’ उन्होंने कहा कि मोदी द्वारा लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान किए गए वादों में से एक भी वादा उनकी सरकार बनने के नौ महीने बाद भी पूरा नहीं हुआ।
 
यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं गरीबों और पिछड़ों की बेहतरी के लिए शुरू की गई हैं।
 
इस बीच लखीमपुर खीरी से मिली खबरों के मुताबिक सपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत पर ‘आप’ के संयोजक अरविन्द केजरीवाल को बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को सिरे से खारिज कर दिया।
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली की ही तरह पूरे देश में भाजपा के झूठ के खिलाफ नाराजगी पैदा हो चुकी है। भाजपा लोकसभा चुनाव में झूठे वादे करके सत्ता में आई। केन्द्र सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की सरकार है। उसने इन्हीं पूंजीपतियों के धन से चुनाव लड़ा और सत्ता में आने के बाद वह सिर्फ उन्हीं के लिए काम कर रही है। (भाषा)
Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा