biodatamaker

कांग्रेस के 70 में से 63 उम्मीदवारों की जमानत जब्त

Updated: मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015 (21:26 IST)
नई दिल्ली। अजय माकन, किरण वालिया, हारुन यूसुफ एवं योगानंद शास्त्री जैसे वरिष्ठ नेताओं सहित कांग्रेस के 70 में से 63 प्रत्याशी आज घोषित दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में अपनी जमानत राशि तक बचाने में विफल रहे। चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुत्री शर्मिष्ठा मुखर्जी भी ग्रैटर कैलाश की प्रतिष्ठित सीट से अपनी जमानत बचाने में नाकाम रहीं।

कांग्रेस दिल्ली में एक भी सीट नहीं जीत पाई। हालांकि बादली, चांदनी चौक, जंगपुरा, लक्ष्मीनगर एवं मटिया महल सहित सात सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी अपनी जमानत राशि बचाने में कामयाब हुए।

सदर बाजार सीट पर माकन को 16331 वोट मिले जबकि आप के सोम दत्त ने 67507 वोट हासिल कर चुनाव जीत लिया। इस सीट पर भाजपा के प्रवीण कुमार जैन 33192 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे।

दिल्ली की पूर्व मंत्री किरण वालिया को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में महज 4781 वोट मिले। आप प्रमुख अरविन्द केजरीवाल को 57213 मत मिले और उन्होंने भारी अंतर के साथ यह सीट जीती।

बादली सहित तीन सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। आप के किसी प्रत्याशी की जमानत जब्त नहीं हुई, हालांकि मुस्तफाबाद सीट पर उसका प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहा। (भाषा)
Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सुप्रीम कोर्ट का सवाल, क्या अब नए खेल कानून के दायरे में आएंगे बीसीसीआई और राज्य क्रिकेट संघ?

उज्‍जैन के खड़े हनुमानजी के सामने सारी तकनीकें ध्‍वस्‍त, अब IIT इंदौर बताएगा क्‍या है वजह, कैसे विस्‍थापित होगी प्रतिमा?

डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों से क्यों नाराज हैं भारतीय-अमेरिकी? मिडटर्म इलेक्शन पर दिखेगा असर