Hanuman Chalisa

बाहरी उम्मीदवार होने के कारण किरण बेदी हारीं : एसके बग्गा

Updated: मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015 (18:21 IST)
नई दिल्ली। भाजपा के गढ़ कृष्णानगर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के खिलाफ जीत दर्ज करने वाले आप उम्मीदवार एसके बग्गा का कहना है कि भगवा पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए बाहरी थीं।
 
चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद उन्होंने कहा, ‘मुझे पहले दिन से ही अपनी जीत का विश्वास था। मैं कृष्णानगर का रहने वाला हूं और बेदी बाहरी थीं। यह किसी खास पार्टी की नहीं बल्कि आम आदमी की जीत है।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘मैं अगले पांच सालों तक आम आदमी के लिए काम करने जा रहा हूं। मुझे कृष्णानगर को एक आदर्श निर्वाचन क्षेत्र बनाना है।’ 
 
बग्गा ने इस सीट से पूर्व आईपीएस अधिकारी को 2,277 मतों के अंतर से हराया। दिल्ली में शीला दीक्षित के 15 सालों के कांग्रेस शासन के दौरान भी यह सीट भाजपा के पास रही थी।
 
वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री हषर्वर्धन इस सीट से चुनाव जीतते रहे हैं। उन्होंने लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद यह सीट खाली की थी। भाजपा ने इस आस में किरण बेदी को यहां से चुनाव मैदान में उतारा कि यह एक सुरिक्षत सीट है जहां से उनकी जीत पक्की है। (भाषा) 
Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

सागर में जहरीली शराब से मौतों के मामले सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा