Hanuman Chalisa

बिहार में भी भाजपा को मात मिलेगी : नीतीश

Updated: मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015 (17:55 IST)
पटना। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के हाथों भाजपा की करारी हार से उत्साहित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि राष्ट्रीय राजधानी का चुनावी जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में है। उन्होंने कहा कि भाजपा को ऐसी ही मात वर्ष के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में भी मिलेगी।
 
नीतीश ने कहा कि दिल्ली चुनाव का जनादेश सचमुच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में है। दिल्ली राष्ट्र का दिल है जहां देश के विभिन्न भागों से आए लोग रहते हैं। इसलिए यह चुनाव परिणाम केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार के खिलाफ देशवासियों के बदलते मूड को परिलक्षित करता है।
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली में बड़ी संख्या में रह रहे बिहार के लोगों ने आप के पक्ष में मतदान कर भाजपा के खिलाफ अपने निर्णय को प्रदर्शित किया है। नीतीश ने कहा कि नौ महीने की छोटी अवधि में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ जनता का बदलता मूड चौंकाने वाला है।
 
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि हवाबाजी से काम नहीं चलेगा। कालाधन को वापस लाने, किसानों को बोनस देने, बिहार को सौ दिनों के भीतर विशेष राज्य का दर्जा देने के लुभावने वादे किए थे पर नौ महीने बीत जाने के बाद भी ऐसा कुछ भी दिखाई नहीं पड़ा।
 
पटना के 7 सकुर्लर रोड पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी और श्याम रजक ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधान चुनाव में इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई देते हैं और इतने बड़े जनादेश से पूरे देश को संदेश देने के लिये वे दिल्ली के समस्त मतदाताओं को धन्यवाद और बधाई देते हैं।
 
नीतीश कुमार ने कहा कि दिल्ली में आप के खिलाफ रूझान की चर्चा थी पर घड़ी का पेंडुलम सीधे एक तरफ से दूसरी तरफ चला गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के वैचारिक जनक जनसंघ का जन्म दिल्ली में हुआ था। 
 
प्रधानमंत्री ने दिल्ली में कई रैलियों को संबोधित किया और भाजपा द्वारा सभी निर्णय उनके नाम पर लिए गए। यह चुनाव परिणाम सचमुच प्रधानमंत्री के बारे में है।
 
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की जीत से संदेश स्पष्ट है कि देश की जनता न्याय के साथ विकास और मूलभूत सुविधाएं चाहती हैं। ईमानदार नेतृत्व चाहती है और अहंकार को अस्वीकार करती है।
 
नीतीश ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने के बजाए वह ‘लव जिहाद’ और ‘घर वापसी’ जैसी विघटनकारी गतिविधियों में लिप्त रही है। चुनाव के दौरान दिल्ली में कई गिरजाघरों पर हमला किया गया।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान, ‘कर्ज उतारेंगे आप लोगों का’ पर चुटकी लेते हुए नीतीश ने कहा कि बिना अदा किए जनता से कितना कर्ज लेते रहिएगा।
 
भाजपा के खिलाफ महागठबंधन में आप का भी विलय करने के संबंध में पूछने पर इससे इनकार करते हुए नीतीश ने कहा कि वह अलग तरह की पार्टी है, उसे पुराने जनता परिवार के विलय की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जा सकता।
 
उन्होंने कहा कि सभी दल पुराने जनता परिवार का हिस्सा नहीं हो सकते पर उनसे तालमेल हो सकता है। नीतीश ने कहा कि दिल्ली चुनाव के बाद अगला पड़ाव बिहार होगा जहां भाजपा को वैसे ही परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली की तरह ही बिहार में राजनीति कर रही थी और उसे यहां ऐसे ही परिणाम देखने को मिलेंगे। नीतीश का इशारा पूर्व में भाजपा द्वारा आप विधायकों को दिल्ली में सरकार बनाने के लिए लुभाने की ओर था। (भाषा)
Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

सागर में जहरीली शराब से मौतों के मामले सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा