शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015
  4. Arvind Kejriwal
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 5 फ़रवरी 2015 (23:32 IST)

केजरीवाल शालीन व्यक्ति : शत्रुघ्न सिन्हा

केजरीवाल शालीन व्यक्ति : शत्रुघ्न सिन्हा - Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान निरंतर भाजपा के निशाने पर रहे अरविंद केजरीवाल की प्रशंसा आज किसी और नहीं बल्कि उसी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने की, जिन्होंने आप संयोजक को अच्छी छवि वाला व्यक्ति बताया।
 
हालांकि सिन्हा ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी के मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी की भी अच्छी छवि हैं और प्रशासनिक मामलों पर उनकी अच्छी पकड़ है।
 
उन्होंने कहा, ‘कल किसी ने मुझसे पूछा कि क्या किसी को केजरीवाल या आप का प्रभाव नजर आ रहा है.. निश्चित ही तौर पर (केजरीवाल की) ताकत स्पष्ट दिखती है, यही वजह है कि आप मुझसे यह सवाल पूछ रहे हैं।’ 
 
उन्होंने कहा कि सात फरवरी का चुनाव बेदी और केजरीवाल के बीच दोकोणीय मुकाबला होगा।
 
उन्होंने कहा, ‘बेदी की साफ छवि है, अच्छी महिला हैं, अच्छी अधिकारी रही हैं और उनकी प्रशासन पर पकड़ है। दूसरी तरफ केजरीवाल की अपनी छवि अच्छी है। वह शालीन एवं अच्छे व्यक्ति हैं।’ 
 
भाजपा ने कल कहा था कि सार्वजनिक जीवन में शुचिता के केजरीवाल के ऊंचे दावे बेनकाब हो गए हैं क्योंकि आप ने कालाधन दान के रूप में लिया। (भाषा)