dharma sangrah
✕

नोटबंदी : मोदी सरकार पर बुरी तरह बरसे लालू यादव

Updated: बुधवार, 8 नवंबर 2017 (15:01 IST)
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव ने 'नोटबंदी' को नरेन्द्र मोदी सरकार की अहंकार संतुष्टि की संज्ञा देते हुए कहा कि इस अहंकार ने देश के 150 बेकसूर लोगों की बलि ले ली।
 
यादव ने नोटबंदी के बुधवार को एक साल पूरा होने के मौके पर अपने ट्वीट के जरिए भाजपा और उसके नेतृत्व वाली केन्द्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के फैसले की तीखी आलोचना करते हुए लिखा, 'वह नोटबंदी नहीं अहंकार की संतुष्टि थी जिसमें 150 लोगों की बलि ली गई।'
 
यादव ने नोटबंदी को 'नीनो' करार दिया और कहा कि यह 'नथिंग इन और नथिंग आउट' विधि थी, इसलिए इसका परिणाम 'नथिंग' मतलब शून्य रहा। एक अन्य ट्वीट में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और उनके पुत्र पर तंज कसते हुए राजद सुप्रीमों ने कहा कि नोटबंदी की एकमात्र उपलब्धि अमित शाह की आमदमी में 300 गुना और उनके पुत्र की आमदमी में 16000 गुना की अप्रत्याशित वृद्धि रही।
 
वहीं, यादव के पुत्र और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि नोटबंदी भ्रष्टाचारियों के लिए सरकार की ओर से लाई गई फेयर एंड लवली स्कीम रही। (वार्ता) 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

रन फॉर यूनिटी मैराथन में बवाल, प्रतिभागियों ने तोड़ी कुर्सियां, सर्टिफिकेट के लिए छीना-झपटी

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

2.1 अरब डॉलर की पैट्रियट मिसाइल डील को अमेरिका की हरी झंडी, जेलेंस्की ने क्यों उठाई जल्द डिलीवरी की मांग?

यूपी MLC चुनाव से BJP के लिए सबक, कट सकते हैं 50% से ज्यादा विधायकों के टिकट

दीपोत्सव से पहले चमकी रामनगरी, 90% होटल-होमस्टे फुल, श्रद्धालुओं के स्वागत को अयोध्या तैयार

अगला लेख