Hanuman Chalisa

अगर सरकार ने लगाया बैन तो क्‍या होगा आपकी Cryptocurrency का?

Updated: बुधवार, 24 नवंबर 2021 (12:49 IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र में क्रिप्टोकरेंसी पर बिल लाने का फैसला किया है। क्रिप्टोकरेंसी पर बैन संबंधी खबरों के बाद निवेशकों में हड़कंप की स्थिति दिखाई दे रही है। निवेशकों को यह सवाल परेशान कर रहा है कि अगर सरकार क्रिप्टोकरेंसी पर बैन लगाती है तो उसका क्या होगा? हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि सरकार क्रिप्टोकरेंसी को बैन नहीं करेगी बल्कि ‍नियमों के दायरे में लाएगी।

ALSO READ: क्रिप्टोकरेंसी बैन : RBI जारी करेगा आधिकारिक डिजिटल करेंसी CBDC, ऐसे मिलेगी करोड़ों भारतीय यूजर्स को राहत
देश में पिछले कई दिनों से बाजार में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा था। तमाम वेबसाइट्स क्रिप्टोकरेंसी और किप्ट्रो एक्सचेंजों के विज्ञापनों से पटी हुई थी। बिटकॉइन, टिथर, डॉगकॉइन आदि कई क्रिप्टो करेंसी लोगों की जुबान पर चढ़ गई। तेजी से लाभ कमाने के लालच में बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें निवेश किया।
 
‘द क्रिप्टोकरेंसी एंड रेगुलेशन ऑफ ऑफिशियल डिजिटल करेंसी बिल, 2021’ में भारतीय रिजर्ब बैंक द्वारा जारी आधिकारिक डिजिटल मुद्रा के सृजन के लिए एक सहायक ढांचा सृजित करने की बात कही गई है। इस प्रस्तावित विधेयक में भारत में सभी तरह के निजी क्रिप्टोकरेंसी को प्रतिबंधित करने की बात कही गई है। हालांकि, इसमें कुछ अपवाद है, ताकि क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित प्रौद्योगिकी एवं इसके उपयोग को प्रोत्साहित किया जा सके।

भारत में अभी क्रिप्टोकरेंसी के उपयोग के संबंध में न तो कोई प्रतिबंध है और न ही कोई नियमन की व्यवस्था है। इस पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी महीने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी और संकेत दिया था कि इस मुद्दे से निपटने के लिए सख्त विनियमन संबंधी कदम उठाए जाएंगे।

ALSO READ: क्रिप्टो करेंसी क्या है और संसद में इस पर कौन-सा बिल पेश हो रहा है?
फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर लगी हुई है कि मोदी सरकार क्रिप्टोकरेंसी को बैन करेगी, या कुछ प्रतिबंधों के साथ इसमें ट्रेडिंग की इजाजत देगी? यह सब कुछ बिल आने के बाद ही पता चल सकेगा।
 
क्या होगा प्रतिबंधों का असर : यह सवाल सभी के जेहन में उठ रहा है कि क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध का क्या असर होगा। लोग यह जानना चाहते हैं कि अगर सरकार इस पर प्रतिबंध लगाने का फैसला करती है तो क्रिप्टोकरेंसी का क्या होगा?
 
कई विशेषज्ञों का मानना है कि यह बिल बिटकॉइन सहित अन्य क्रिप्टो में निवेश करने वालों के लिए मुश्किल बढ़ा सकता है। अगर सरकार क्रिप्टो पर प्रतिबंध लगाने का फैसला करती है, तो बैंक और आपके क्रिप्टो एक्सचेंजों के बीच लेन-देन बंद हो जाएगा। आप कोई क्रिप्टो खरीदने के लिए अपनी स्थानीय मुद्रा को परिवर्तित नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही आप उन्हें भुना भी नहीं पाएंगे।
 
वहीं अगर इसे नियमों के दायरे में लाया जाता है तो देश में निवेशकों में इसकी लोकप्रियता और बढ़ जाएगी। क्रिप्टो एक्सचेंजों की मदद से आप आसानी से लेनदेन कर पाएंगे और साथ ही कई बैंकों से भी ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलनी लगेगी। 

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

'नसबंदी में 40 लाख खर्च, फिर मेरे 6 बच्चे कैसे हो गए?' जनसुनवाई में 'डॉगी भाई' की अनोखी शिकायत, खंडवा नगर निगम पर सवाल

सर्जियो गोर के J&K दौरे से भड़का Pakistan, 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा' वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत तलब

वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 1937 के प्रस्ताव पर कायम, पार्टी कार्यक्रमों में गाए जाएंगे सिर्फ पहले दो अंतरे

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

अगला लेख