Daily Horoscope
✕

क्रिप्टोकरेंसी बैन : RBI जारी करेगा आधिकारिक डिजिटल करेंसी CBDC, ऐसे मिलेगी करोड़ों भारतीय यूजर्स को राहत

Updated: बुधवार, 24 नवंबर 2021 (12:50 IST)
केंद्र सरकार द्वारा निजी क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध की खबर से इसके यूजर्स सहित दुनियाभर में मार्केट सेंटीमेंट में घबराहट से अधिकतर क्रिप्टोकरेंसियों में गिरावट देखने को मिल रही है। भारत में क्रिप्टोकरेंसी के करोड़ों यूजर्स हैं, जो इस बिल के कानून बनने से प्रभावित हो सकते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि 29 नवंबर से शुरू होने जा रहे शीतकालीन सत्र में क्रिप्टोकरेंसी एंड रेगुलेशन ऑफ ऑफिशियल डिजिटल करेंसी बिल, 2021 समेत कुल 26 विधेयक पेश किए जाएंगे। क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ा बिल 10वें नंबर पर है। 
ALSO READ: क्रिप्टो बाजार में भारी गिरावट, क्या भारत में बैन हो जाएगी Cryptocurrency...
इसके अनुसार क्रिप्टोकरेंसी टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए सरकार कुछ ढील भी दे सकती है। हालांकि किस क्रिप्टोकरेंसी को ढील मिलेगी, ये अभी साफ नहीं है। लेकिन केंद्र सरकार का मंतव्य रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को अपनी आधिकारिक डिजिटल करेंसी जारी करने के लिए सुविधाजनक फ्रेमवर्क प्रदान करना है।
 
उल्लेखनीय है कि सरकार के अनुसार क्रिप्टोकरेंसी को लेकर रेगुलेशन नहीं होने से इसका उपयोग टेरर फंडिंग और कालेधन की आवाजाही में हो रहा है।
 
दुनियाभर में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर अलग-अलग कानून हैं, जैसे भारत में तो रिजर्व बैंक ने इस पर बैन लगा रखा था, लेकिन अमेरिका, द. कोरिया और अफ्रीका के कई देश इसके अनुकूल स्कीम बना रहे हैं। सेंट्रल अमेरिका के अल सल्वाडोर की कांग्रेस ने 8 जून 2021 को बिटकॉइन कानून पास किया और यह छोटा सा देश बिटकॉइन को लीगल टेंडर बनाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

ALSO READ: क्‍या है ‘NFT’, कैसे बन गया है पैसा कमाने का नया तरीका?
क्या फर्क होगा डिजिटल करेंसी और क्रिप्टोकरेंसी में : यह ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी और डिस्ट्रीब्यूटेड सिस्टम पर काम करती है जिससे क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग होती है। क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में बहुत उतार-चढ़ाव होता है और इसके नफे-नुकसान के प्रति कोई जिम्मेदार नहीं होता है।
 
सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी यानी CBDC देश की फिएट करेंसी (जैसे रुपया, डॉलर या यूरो) का एक डिजिटल संस्करण है। यदि RBI डिजिटल करेंसी जारी करता है तो इसे सरकार या कोई विनियामक अथॉरिटी का समर्थन होता है। सीधे शब्दों में डिजिटल करेंसी केंद्रीय बैंक की देनदारी होगी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

CM योगी का गोरखपुर में लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन, सुनीं 150 लोगों की समस्याएं

भारत में Apple Pay की एंट्री! iPhone से ऐसे होगा पेमेंट, किन लोगों को मिलेगा फायदा और क्या UPI से अलग है?

राजभर ने अखिलेश से सवाल, राज्यसभा के प्रत्याशी PDA वाले होंगे या परिवार वाले और दौलतमंद?

अगला लेख