Daily Horoscope
✕

क्या है Dogecoin? क्यों चर्चा में है यह क्रिप्टोकरेंसी...

Updated: मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021 (21:49 IST)
क्रिप्टो करेंसी में लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। यहां निवेशक भारी रिस्क के साथ निवेश करते हैं। इसमें लाभ की जितनी ज्यादा संभावना है, उतनी ही नुकसान की आशंका भी है। क्रिप्टोकरेंसी की खूबी है कि यह किसी सरकार, संस्था या व्यक्ति के हाथों में केंद्रित नहीं रहती।
 
क्रिप्टो करेंसी में लोगों की सबसे ज्यादा ‍दिलचस्पी बिट कॉइन में है। हाल ही में एलन मस्क द्वारा निवेश के बाद सभी की नजर डॉग कॉइन पर टिक गई है। इसे क्रिप्टो करेंसी की दुनिया में चौथी सबसे लोकप्रिय करेंसी माना जाता है।
 
क्या है Dogecoin : डॉग कॉइन एक क्रिप्टो करेंसी है। इसकी शुरुआत 2013 में प्रसिद्‍ध सॉफ्टवेअर कंपनी IBM के दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर बिली मार्कस और जैक्सन पामर ने की थी। शुरुआत में इसे क्रिप्टोकरेंसी पर मजाक माना गया पर धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ने लगी। बिटकॉइन की संख्या 21 मिलियन से ज्यादा नहीं हो सकती जबकि पहले से ही 100 बिलियन से ज्यादा Dogecoin मार्केट में हैं।
 
क्या है Dogecoin और एलन मस्क का संबंध : दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार एलन मस्क कई बार Dogecoin में दिलचस्पी दिखा चुके हैं। देखा जाए तो इसकी कीमतों में उछाल का श्रेय मस्क को ही जाता है। इतना ही नहीं, एलन मस्क एक बार तो अपने ट्विटर प्रोफाइल में खुद को फॉर्मर CEO ऑफ Dogecoin भी बता चुके हैं।
 
15 अप्रैल को मस्क ने ट्वीट कर कहा था कि Doge barking on the moon. इस पर कई लोगों ने सवाल किया कि Doge कैसे खरीद सकते हैं? 
 
 
इस तरह अगर किसी ने फरवरी की शुरुआत में Dogecoin में 100 डॉलर निवेश किए होते तो अभी उस निवेश की वैल्यू 1700 डॉलर हो गई होती। 11 दिन पहले  8 मई 2021 को इसने अपना पीक $0.731578 पर देखा। इसका मार्केट कैप 53 अरब डॉलर से ज्यादा है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख