biodatamaker
✕

क्रिप्टोकरेंसी पर निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान, कहा- मनी लॉन्ड्रिंग और आतंक के वित्तपोषण का खतरा

Updated: मंगलवार, 19 अप्रैल 2022 (18:52 IST)
वॉशिंगटन। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को भारत में क्रिप्टोकरेंसी के बाज़ार पर संदेह व्यक्त किया। उन्होंने कहा की सबसे बड़ा जोखिम है कि इसका उपयोग मनी लॉन्डरिंग और आतंकवाद सम्बंधित गतिविधियों में आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए हो सकता है।
 
केंद्रीय मंत्री विश्व बैंक की एक बैठक, G-20 देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक और सेंट्रल बैंक गवर्नर मीटिंग (FMCBG) में भाग लेने के लिए आधिकारिक दौरे पर वाशिंगटन पंहुची। आईएमएफ की बैठक के दौरान सीतारमण ने कहा कि मुझे लगता है कि बोर्ड में उपस्थित सभी देशों के लिए आज सबसे बड़ा खतरा मनी लॉन्डरिंग और आतंक के वित्तपोषण में करेंसी का उपयोग है।
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि टेक्नोलॉजी द्वारा नियंत्रण ही इसका समाधान है। इसकी प्रणाली इतनी कुशल होना चाहिए कि हर अपराध पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। अगर, बोर्ड में उपस्थित कोई भी देश ये सोचता है की वह इस कार्य में पाना योगदान दे सकता है , तो उसे ज़रूर आगे आना चाहिए।'
 
निर्मला सीतारमण ने डिजिटल वर्ल्ड की ओर भारत सरकार के प्रयासों पर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत सरकार ने पिछले एक दशक में ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया जिसने कोरोना महामारी के दौरान लोगों को डिजिटल सिस्टम अपनाने के लिए प्रेरित किया। अगर हम 2019 डेटा का उपयोग करें, तो भारत में डिजिटल अपनाने की दर लगभग 85% रही। लेकिन विश्व स्तर पर, यह उसी वर्ष केवल 64% रही थी। इस आधार पर मैं कह सकती हूं कि कोरोना महामारी के समय हम वास्तविक रूप से इस बात का प्रशिक्षण करने में सफल हुए की डिजिटल माध्यमों का उपयोग आसान और सुरक्षित है।'

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख