dharma sangrah
✕

10 करोड़ यूजर, अमिताभ से लेकर सलमान तक कर रहे हैं ब्रांडिंग, जानिए कैसे बढ़ा क्रिप्टोकरेंसी का बाजार...

Updated: मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021 (16:13 IST)
नई दिल्ली। देश में क्रिप्टो करेंसी को लेकर क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। अमिताभ बच्चन कॉइन DCX के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं तो रणबीर सिंह कॉइन स्विच के लिए प्रचार कर रहे हैं। सलमान खान ने भी गारी नामक एक क्रिप्टो टोकन लांच किया है। भारत में करीब 10 करोड़ लोगों ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया है। आइए जानते हैं कैसे बढ़ा क्रिप्टो करेंसी का बाजार...
 
11 हजार क्रिप्टोकरेंसी : ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की कुल वैल्यू अभी 2 ट्रिलियन डॉलर के आसपास है। बाजार में 11,000 क्रिप्टोकरेंसी की ट्रेडिंग हो रही है। डिसेंट्रलाइज्ड करेंसी होने की वजह से इस पर किसी भी सरकार या संस्था का नियंत्रण नहीं है। ऐसे में इसमें बहुत तेजी से उतार चढ़ाव हो रहा है।
 
भारत में क्यों बढ़ रहा है क्रिप्टो का बाजार : भारतीय निवेशकों में क्रिप्टकरेंसी अब नया नाम नहीं है। इस डिजिटल करेंसी के प्रति लोगों की उत्सुकता लगातार बनी हुई है। अमिताभ, सलमान, ‍रणबीर सिंह समेत कई दिग्गजों का नाम क्रिप्टो बाजार से जुड़ने के बाद भारत में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। तमाम बड़ी वेबसाइट्स पर क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े विज्ञापनों की भरमार है। सरकार द्वारा मान्यता नहीं मिलने के बाद भी लोग इसमें तेजी से निवेश कर रहे हैं।
 
दुनिया की 8वीं सबसे वैल्यु‍एबल एसेट : 12 साल पहले बिटकॉइन की कीमत 6 पैसे थी, अब यह बढ़कर 46 लाख रुपए के पार हो गई। 8 मार्केट कैप डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, बिटकॉइन दुनिया की टॉप 10 वैल्यूएबल एसेट की लिस्ट में 8वें नंबर पर है। इसकी मार्केट वैल्यू 87 लाख करोड़ रुपए हैं। यह अपने ऑल टाइम हाई से मात्र 2,000 डॉलर पीछे हैं।
 
अगर टॉप 5 क्रिप्टोकरेंसी की बात की जाए तो बिटकॉइन अभी क्रिप्टो की दुनिया में नंबर 1 पर है। फिलहाल 1 बिटकॉइन की कीमत 46,70,791 रुपए है। इसके बाद इथेरियम का नंबर है। 1 इथेरियम का मूल्य 2,84,689 रुपए है। इसकी मार्केट कैप 33.4 लाख रुपए हैं। इसके बाद कारडानो, टिथर और रिपल का नंबर है। इनकी कीमत क्रमश: 174.62, 77.96 और 91.29 रुपए है। इन तीनों की मार्केट वैल्यू क्रमश: 5.3 लाख करोड़, 5.1 लाख करोड़ और 3.9 लाख करोड़ रुपए है। 
 
भारत सरकार का रवैया : सरकार ने बजट से पहले क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाने वाला एक प्रस्ताव पेश किया था। इस मामले में एक समिति भी गठित की गई थी। इस मामले में सरकार के तेवर अब कुछ नरम पड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच रिजर्व बैंक के प्रमुख शक्तिकांत दास से लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत तक कई दिग्गज क्रिप्टो करेंसी पर चिंता जता चुके हैं।
 

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख