Hanuman Chalisa
✕

क्रिप्टोकरेंसी बिल से बढ़ सकती है निवेशकों की मुश्किल, बिना वारंट गिरफ्तारी, नहीं मिलेगी जमानत...

Updated: बुधवार, 8 दिसंबर 2021 (10:43 IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार शीतकालीन सत्र में क्रिप्टोकरेंसी पर बिल लाने की तैयारी कर रही है। मीडिया खबरों के अनुसार, इस बिल के माध्यम से देश में क्रिप्टो करेंसी पर पूर्ण प्रतिबंध की तैयारी की जा रही है। कानून का उल्‍लंघन करने वालों की बिना वारंट गिरफ्तारी हो सकती है और उन्‍हें जमानत भी नहीं मिलेगी।

ALSO READ: अगर सरकार ने लगाया बैन तो क्‍या होगा आपकी Cryptocurrency का?
नरेंद्र मोदी सरकार पहले ही यह इशारा कर चुकी है कि वह प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसीज पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है। क्रिप्टोकरेंसी की खरीद-बिक्री का काम सिर्फ एक्सचेंज के जरिये ही किया जाएगा।
 
नियमों के उल्लंघन पर सरकार 20 करोड़ रुपए तक जुर्माना और डेढ़ साल की सजा का नियम भी बना सकती है। इसके अलावा क्रिप्टोकरेंसी के अंधाधुंध विज्ञापनों पर भी रोक लगाने की तैयारी में है।

ALSO READ: क्या है CBDC? क्रिप्टो करेंसी से यह कैसे है अलग? 81 देश कर रहे प्लानिंग..
हालांकि कहा जा रहा है कि क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बनने वाले कानून में सरकार निवेशकों को संपत्ति की घोषणा करने और नए नियमों का पालन करने के लिए पर्याप्त समय दे सकती है। 
 
क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग पर नकेल कसने की सरकार की योजना के कारण कई निवेशक नुकसान के साथ मार्केट से बाहर निकल गए हैं। कहा जा रह है कि भारत में 15 मिलियन से 20 मिलियन लोगों ने क्रिप्टो में निवेश किया है। इनके पास करीब 45 हजार करोड़ रुपए की क्रिप्टो होल्डिंग्स हैं।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख