शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. क्राइम
  4. Vinod Kambli cyber fraud duped of rupees one lakh in cyber fraud
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021 (11:17 IST)

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली साइबर ठगी के शिकार, लिंक क्लिक करते ही लगा 1 लाख का चूना

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली साइबर ठगी के शिकार, लिंक क्लिक करते ही लगा 1 लाख का चूना - Vinod Kambli cyber fraud duped of rupees one lakh in cyber fraud
मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली साइबर ठगी का शिकार हो गए। KYC अपडेट के नाम पर उन्हें 1,13,998 रुपए का चूना लगा दिया गया। पुलिस ने इस मामले अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि एक व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कांबली को फोन किया और उन्हें एक लिंक भेजी। लिंक पर क्लिक करते ही कांबली के अकाउंट से रुपए गायब हो गए।
 
पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपियों की तलाश जारी है। 
ये भी पढ़ें
CoronaVirus India update : कोरोना संक्रमण के 8,503 नए मामले, 24 घंटों में 624 लोगों की मौत