Daily Horoscope
✕

बर्बरता! प्रेमी ने युवती का शव टुकड़े-टुकड़े कर आग में जला दिया

Updated: बुधवार, 11 नवंबर 2020 (12:56 IST)
विजयवाड़ा। आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में पुलिस ने एक सनसनीखेज और बर्बर हत्याकांड का खुलासा किया है। इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
 
दरअसल, विजयवाड़ा में दो साल पहले एक युवती लापता हुई थी। इस सिलसिले में पुलिस ने युवती के प्रेमी को ही गिरफ्तार किया है। गुंटूर एसपी आरएम एम्मी रेड्डी ने बताया कि 25 मई 2018 को 28 साल की एक युवती लापता हो गई थी।
 
हालांकि उस समय जांच में युवती के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया था। लापता महिलाओं की खोज के दौरान ओल्ड गुंटूर पुलिस ने इस बर्बर केस की जानकारी सामने आई थी। 
 
एसपी के मुताबिक महिला की पहचान शेख नजीमा बेगम के रूप में हुई है, जो पॉलिटेक्निक ग्रेजुएट थी। नजीमा अपने सहपाठी शेख करीम के साथ रिलेशनशिप में थी। उन्होंने बताया कि परिजनों के विरोध के बावजूद दोनों गुप्त रूप से रिलेशनशिप में रह रहे थे। 
 
इसी बीच, करीम को शक हो गया कि नजीमा के किसी और व्यक्ति से भी संबंध हैं। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और करीम ने नजीमा की हत्या कर दी। बाद में आरोपी ने शव के टुकड़े-टुकड़े कर आग में जला दिए।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

उत्तराखंड के युवाओं को CM धामी की बड़ी सौगात, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब

UP के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में बदली बेटियों की जिंदगी, 72 हजार से बढ़कर 88 हजार के पार पहुंचा नामांकन

UP की 1.38 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, स्वयं सहायता समूहों को 11,378 करोड़ रुपये का ऋण

सरदार पटेल जयंती पर CM योगी की बड़ी सौगात, युवाओं को नौकरी के ऑफर लेटर तो महिलाओं को मिला रोजगार का सहारा

LIVE : INDIA गठबंधन का आज 'दिल्ली चलो मार्च', रामलीला मैदान में महारैली, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

अगला लेख