sawan somwar

लड़की बनकर करते थे डांस, प्‍यार हुआ और फिर हो गई हत्‍या, क्‍या है Homosexual Relations कनेक्‍शन?

Updated: शुक्रवार, 10 मई 2024 (20:10 IST)
Homosexual Relations: समलैंगिक संबंधों में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें दो लोगों की बेरहमी के साथ हत्‍या कर दी गई। यह मामला यूपी के मेरठ और बुलंदशहर हाइवे के पास का है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों की हत्या समलैंगिक संबंधों की वजह से हुई है।

दरअसल यहां के खरखौदा थाना क्षेत्र के पांची गांव में आम के एक बाग में दीपक उर्फ़ मोंटी और मनोज के शव मिले। हत्‍या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने ट्रैक कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

क्‍या है हत्‍या की कहानी: पुलिस के मुताबिक मरने वालों के बाकी दो लड़कों से समलैंगिक संबंध थे। दोनों शादी आदि प्रोग्राम में लड़की बनकर डांस करते थे जहां चारों की मुलाक़ात हुई थी। पुलिस ने बताया गया कि दीपक और मनोज की हत्या समलैंगिक संबंधों के चलते हुई। दोनों डांस पार्टियों में या बाकी प्रोग्राम में लड़की बनकर डांस किया करते थे और अपने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड भी करते थे। इस बीच दोनों के अंकुश और नवीन से समलैंगिक संबंध बने। दीपक के संबंध अंकुश से और मनोज के संबंध नवीन से थे।

इसलिए बिछाया मर्डर का जाल: जब पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने पूरी कहानी बताई। उन्होंने बताया कि अंकुश का रिश्ता तय हो गया था जिसका दीपक और मनोज विरोध कर रहे थे। दीपक अंकुश से शादी करने की बात कह रहा था। पुलिस के अनुसार मरने वालों ने आरोपियों के अश्लील वीडियो बना रखे थे जिसे वह वायरल करने की धमकी दे रहे थे। अंकुश की शादी पक्की होने के बाद वह दीपक और मनोज से दूर रहने लगा था। नवीन भी किसी रिश्तेदार के यहां चला गया था, लेकिन मृतक उनके साथ रहने की जिद पर अड़े हुए थे। इसके चलते नवीन और अंकुश ने पीछा छुड़ाने के लिए उनकी हत्या का प्लान बनाया।

आम के बाग में खत्‍म हुई कहानी: पुलिस ने जानकारी दी कि दीपक और मनोज की मुलाकर अंकुश और नवीन से एक प्रोग्राम में हुई थी जहां उन्होंने एक दूसरे के मोबाइल नंबर लिए और फिर मिलने लगे। इस बीच चारों में समलैंगिक संबंध बन गए और बीते बुधवार को फोन करके अंकुश और नवीन ने दोनों (दीपक-मनोज) को आम के बाग में मिलने के लिए बुलाया। कहासुनी के बाद उनका गला घोंट दिया और हत्या के बाद मौके से फरार हो गए। मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह ने बताया कि बुधवार को लगभग शाम 6 बजे मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के एक बाग में दो युवकों के शव मिलने की सूचना मिली थी। दोनों युवकों की गला दबाकर हत्या की गई थी।
Edited by Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अयोध्या राम मंदिर चोरी के 81 लाख कैसे बरामद हुए? चंपत राय की चिट्‍ठी से खुला बड़ा राज

ITR Filing 2026 Deadline: 31 जुलाई से पहले ऐसे भरें आयकर रिटर्न, पेनल्टी से बचें

Weather Alert : देशभर में मानसून हुआ एक्टिव, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

सस्ते Electric Scooters की होने वाली है इंट्री, Ather से Honda तक मचेगी हलचल

क्या जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद हो गए? दिल्ली पुलिस ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या है पूरा सच?

सभी देखें

क्या हम फफूंद के खतरे को अब तक कम आंकते रहे हैं?

भीषण गर्मी और जंगल की आग से झुलसता यूरोप, 40 डिग्री के पार हो सकता है तापमान

IMD का बड़ा अलर्ट: 17 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, क्या है बाढ़ प्रभावित गुजरात-असम का हाल?

Anti Paper Leak Bill 2026 : पेपर लीक विरोधी बिल पास होने पर इंस्टाग्राम पर PM मोदी का संदेश, पेपर लीक गैंग पर होगी सख्त कार्रवाई

CM डॉ. मोहन यादव की लीडरशिप में MP ने बनाया नया रिकॉर्ड, E-Pravesh से 4.89 लाख छात्रों ने लिया एडमिशन

अगला लेख