dharma sangrah
✕

प. बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता को गोली मारी, अस्पताल में मौत

Updated: बुधवार, 25 जनवरी 2023 (12:57 IST)
मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता अल्ताफ शेख को मंगलवार की शाम घर लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी और बुधवार को उनकी एक अस्पताल में मृत्यु हो गई। यह जानकारी देते जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि हमने एक जांच शुरू की है और अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रहे हैं।
 
पुलिस ने बताया कि मृतक अल्ताफ शेख नोवादापाड़ा मदरसा के हेडमास्टर थे और उनकी सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उन्हें मंगलवार रात 9.15 बजे के आसपास रानीनगर क्षेत्र में नजदीक से गोली मारी गई थी। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि हमने एक जांच शुरू की है और अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रहे हैं।
 
टीएमसी में शामिल होने से पहले शेख माकपा में थे। टीएमसी के नेता और सांसद शांतनु सेन ने कहा कि हत्या में विपक्षी दलों की संलिप्तता की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता, क्योंकि पंचायत चुनाव से पहले अशांति का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में ग्रामीण चुनाव इस वर्ष होने वाले हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख