shradh paksha
✕

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

Updated: गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026 (17:08 IST)
तेलंगाना के वनस्थलीपुरम में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक तीन महीने की गर्भवती महिला की उसके पूर्व पति ने घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी। मीडिया खबरों के मुताबिक आरोपी महिला की दूसरी शादी से नाराज था और बदला लेना चाहता था।
ALSO READ: तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद
मीडिया जानकारी के मुताबिक 29 वर्षीय सुनीता और आरोपी देवराकोंडा महेश दोनों पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। दोनों की शादी 2022 में हुई थी। इसके बाद वे कनाडा चले गए थे। हालांकि, शादी के बाद से ही उनके रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी। सुनीता ने महेश के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी।

इसके बाद 2024 में दोनों का तलाक हो गया। 2025 की शुरुआत में सुनीता ने दूसरी शादी कर ली थी, जिससे महेश बेहद गुस्से में था। मीडिया खबरों के मुताबिक महेश, 'ग्रीन सिटी कॉलोनी' स्थित सुनीता के अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर पहुंचा। वह अपने साथ एक बैग में दो चाकू, पेट्रोल की बोतल और एक आरा लेकर आया था।
ALSO READ: बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त
वारदात के समय सुनीता घर से काम कर रही थी। महेश सीधे उसके कमरे में घुसा और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। चीख-पुकार सुनकर जब परिवार के सदस्य कमरे की ओर भागे, तो उन्होंने सुनीता को खून से लथपथ फर्श पर पड़ा पाया। उस वक्त सुनीता की सास छत पर थीं और उसका देवर दूसरे कमरे में काम कर रहा था। हमला करने के बाद आरोपी ने खुद को वॉशरूम में बंद कर लिया था, जिसे पुलिस ने दरवाजा तोड़कर गिरफ्तार किया। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

महात्मा गांधी-पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न शास्त्री को सीएम डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी

भोपाल में गौपालक सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देंगे सौगातें,मध्यप्रदेश में होगा दुग्ध क्रांति का सूत्रपात

CJP का मुंबई में 'जेल भरो आंदोलन', नसीरुद्दीन शाह और विशाल ददलानी भी हुए शामिल; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

UCC : गुजरात में समान नागरिक संहिता बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी

Weather Today : कई राज्यों में बारिश-आंधी और बिजली का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत पूरे देश का मौसम

अगला लेख