dharma sangrah
✕

एकतरफा प्यार में 22 बार चाकू से वार कर ली 17 वर्षीय छात्रा की जान, कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

Updated: रविवार, 12 अगस्त 2018 (11:01 IST)
इंदौर। दो साल पहले हुई हत्या के एक मामले में सेशन कोर्ट ने एक हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। हत्यारे ने छात्रा पर चाकू से 22 वार किए थे। छात्रा की मां बीच-बचाव के लिए आई तो उस पर भी हमला कर दिया था। वारदात 27 सितंबर 2016 की है।
 
 
घटना के मुताबिक आरोपित अमित उर्फ अथर्व यादव (24) निवासी गुजरखेड़ा महू ने खुद को युवती बताते हुए फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाई और गीतानगर पलासिया निवासी प्रिया रावत से दोस्ती कर ली। प्रिया क्षेत्र के निजी स्कूल में 12वीं में पढ़ती थी। कुछ दिन बाद उसे आरोपित की प्रोफाइल पर शक हुआ, तो उसने उससे बात बंद कर उससे संपर्क तोड़ लिया। फिर उस पर प्यार करने के लिए दबाव बनाने लगा और नहीं मानने पर उसकी हत्या कर दी।
 
हत्या के बाद आरोपित ने मौके से भागने के लिए घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी जिससे उसके पैर की हड्डियां टूट गई थीं। सेशन जज ने आरोपित अमित को धारा 302 में उम्रकैद के साथ प्रिया की मां पर हमले के आरोप में धारा 324 में भी 1 साल की सजा सुनाई।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम, नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा को बढ़त

अमेरिका के सख्त फैसले से TCS, इन्फोसिस समेत बड़ी भारतीय कंपनियों पर शिकंजा, क्यों बढ़ी IT प्रोफेशनल्स की चिंता?

कैसे ब्रिटेन को जर्मनी और ईयू के करीब लाए ट्रंप

क्या अप्राकृतिक थी नाना पाटेकर की मौत? गोवा पुलिस ने दर्ज किया UD का मामला

Top News 9 October: भारतीय IT कंपनियों को अमेरिका में बड़ा झटका, इजराइल में भारतीय पायलट का सम्मान

अगला लेख