dharma sangrah

हरदोई में बलात्कार के बाद किशोरी की हत्या, शव गन्ने के खेत से बरामद

Updated: शुक्रवार, 23 नवंबर 2018 (10:11 IST)
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र में बलात्कार के बाद किशोरी की हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बालिका के परिजनों ने बलात्कार के बाद उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।


पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने शुक्रवार को यह बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मेडू गांव की रहने वाली एक 13 साल की किशोरी को गन्ने के खेत में काम करते समय गुरुवार को उसके भाई ने पानी लाने के लिए वहां बुलाया था। किशोरी अपराह्न करीब तीन बजे घर से खेत में परिजनों को पानी देने के लिए निकली थी।

उन्होंने बताया कि बालिका काफी देर तक खेत में नहीं पहुंची। परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के साथ किशोरी की खोजबीन शुरू की। किशोरी के कपड़े गन्ने के खेत में मिले और दूसरे खेत में उसका शव निर्वस्त्र खून से लथपथ पड़ा मिला।

बालिका के परिजनों ने बलात्कार के बाद उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना का जल्द खुलासा करने का दावा किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

भारत-इटली संबंधों पर सरकार का जोर, राहुल गांधी के 'मेलोनी' तंज के बाद MEA ने कहा- कूटनीतिक संवाद में सम्मान जरूरी

CM मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही पर 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

Rahul Gandhi : मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था, राहुल गांधी के बयान पर मचा सियासी बवाल, विशेषाधिकार समिति का नोटिस

CM योगी पहुंचे अयोध्या, महंत रामचंद्र दास परमहंस को 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, विपक्ष पर साधा निशाना

President Droupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, पेपर लीक पर लगेगी लगाम, परीक्षा व्यवस्था होगी पारदर्शी और भरोसेमंद

अगला लेख