Daily Horoscope
✕

दुष्कर्म पीड़िता पत्रकार की धमकी, कर लूंगी इस्लाम कबूल

Updated: शुक्रवार, 11 मई 2018 (16:31 IST)
लखनऊ। बाराबंकी में एक महिला पत्रकार के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उसे अब तक न्याय न मिलने और आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी न हो पाने से क्षुब्ध पीड़िता ने शुक्रवार को जिलाधिकारी बाराबंकी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन देकर अपना हिन्दू धर्म परिवर्तन कर इस्लाम धर्म कबूल करने की धमकी दी और मामले में कार्रवाई की मांग की है।


महिला पत्रकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना 12 अप्रैल की है। दुष्कर्म की घटना के बाद गांववालों के तंज कसने से दुखी होकर पीड़िता ने अपना गांव छोड़ दिया है। पीड़िता का कहना है कि यदि जरूरत पड़ी तो वह आत्मदाह अथवा इच्छामृत्यु की मांग भी करेगी।

जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि यह घटना फिल्मी स्टाइल की तरह अंजाम दी गई, इसलिए पुलिस इसे झुठलाने के लिए सभी कदम उठा रही है, क्योंकि मेरे पति को पुलिस ने अभियुक्तों से मिलकर फर्जी मामले में फंसाकर जेल भेजा था, इसीलिए विपक्षियों और पुलिस को लगता है यह मामला पेशबंदी का है। यही कारण है कि पुलिस गंभीरतापूर्वक मामले को न लेते हुए उसे अपने अग्रिम कदम को उठाने के लिए मजबूर कर रही है।

पीड़िता का कहना है कि पुलिस विपक्षियों से मिलकर धन उगाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है, साथ ही इस मामले में मुकदमे को झुठलाने के लिए उसने सारे हथकंडे अपना लिए हैं। इससे विपक्षियों को बल मिल रहा है और इसी कारण उसे न्याय मिलने की उम्मीदें कम ही दिखाई दे रही हैं।
लेखक के बारे में
अरविन्द शुक्ला
Arvind Shukla.... और पढ़ें

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख