manglik dosh calculator
✕

मैंने अपने भाई की हत्या कर दी है मुझे गिरफ्तार कर लो...

Updated: शनिवार, 24 नवंबर 2018 (15:38 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें हत्या के आरोपी ने पुलिस को खुद सूचना दी और कहा कि मैंने अपने भाई की हत्या कर दी है, मुझे गिरफ्तार कर लो।
 
सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सब को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्या की सूचना देने वाले आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले अरुण कुमार पुत्र मोहित शराब के नशे में लगभग रात के 2 बजे पकड़ी चौराहे के पास बसे अपने बड़े भाई मनोज कुमार के पास पहुंचा।
 
वहां दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर गाली-गलौज और हाथापाई होने लगी और दोनों भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि अपने आप को बचाने के चक्कर में बड़े भाई मनोज ने छोटे भाई अरुण पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या होने के ठीक बाद मनोज ने खुद पुलिस को फोन लगाते हुए सूचना दी और कहा कि मैंने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी है।
 
सूचना के मिलते ही मौके पर अहरौला पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले को लेकर इंस्पेक्टर ने फोन पर बताया कि घटना की जानकारी खुद आरोपी ने दी थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख