Hanuman Chalisa

UP में 8 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Updated: रविवार, 5 अप्रैल 2020 (10:57 IST)
लखनऊ। जहां पूरा भारत कोरोना वायरस (Corona virus) महामारी से लड़ रहा है तो वहीं आपराधिक मानसिकता के लोग ऐसे में भी अपराध करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसके चलते उत्तर प्रदेश के गौतम बुध नगर में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है जिसको लेकर गौतम बुध नगर के लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों के रोष को देखते हुए पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गौतमबुद्ध नगर में एक 8 वर्षीय बच्ची गंभीर अवस्था में सलारपुर स्थित कबाड़ी के गोदाम में मिली थी। जिसके बाद उसे सेक्टर 30 स्थि‍त चाइल्ड पीजीआई हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट किया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना को लेकर लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए उन्हीं के एक रिश्तेदार युवक को गिरफ्तार किया है और मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सेक्टर 49 नोएडा नोएडा के थाना प्रभारी ने बताया कि 4 अप्रैल को 112 नंबर पर सूचना मिली कि एक 8 वर्षीय किशोरी का शव सलारपुर की एक झुग्गी में है। थाना सेक्टर-49 नोएडा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी ली तो मृतका के पिता ने अपने ही परिवार के एक सदस्य पर शक जताया।

जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया गया है। अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई जारी है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

तेज हुआ आंदोलन, उज्‍जैन, देवास, धार से भी जुटे छात्र, चरम पर आक्रोश, कहा- कुछ भी कर लो, नहीं झुकेंगे

गुरुपूर्णिमा पर श्री श्री रविशंकर का संदेश, क्या जीवन में गुरु की आवश्यकता है?

LIVE: अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील, खत्म करो अनशन

भारत टेक्स 2026: टेक्सटाइल निवेश के प्रमुख गंतव्य के रूप में उभरा उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का संसद में तीखा सवाल, 'क्या बेटियों के कपड़े फाड़ देंगे आप'

अगला लेख