sundarkand

मुंबई में सेक्स टूरिज्म गिरोह का भंडाफोड़, गोवा जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर चलते थे अनैतिक काम

गोवा इस तरह के मामलों में ग्राहकों के बीच सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल था

Updated: बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (14:11 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने मुंबई एयरपोर्ट पर 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर ‘सेक्स टूरिज्म’ गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने सोमवार शाम इस गिरोह का पर्दाफाश कर दो महिलाओं को भी इनके चंगुल से मुक्त कराया जो ग्राहकों के साथ गोवा जाने वाली थीं।
 
उन्होंने कहा कि अपराध शाखा को गुप्त जानकारी मिली थी कि पिछले साल अवैध देह व्यापार से मुक्त कराई गई एक महिला अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर देश के विभिन्न लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर 'देह व्यापार पर्यटन' (सेक्स टूरिज्म) का गिरोह चला रही है।
 
अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपने ग्राहक को 2 दिनों के लिए किसी लोकप्रिय स्थल पर एक महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए जाने की पेशकश करती थी। ग्राहक के साथ सौदे के बाद मुख्य आरोपी महिला देश में पर्यटन स्थलों को चुनने का विकल्प देती थी और गोवा इस तरह के मामलों में ग्राहकों के बीच सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल था।
 
अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की इकाई-सात ने दो नकली ग्राहकों के जरिए आरोपी से संपर्क किया और फिर मुंबई हवाई अड्डे पर जाल बिछाकर दो आरोपी महिलाओं को पकड़ा।
 
पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावाड़े ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने यह स्वीकार किया कि वह गिरोह चलाती है। इस संबंध में मुख्य आरोपी और उसकी सहयोगी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और दो अन्य महिलाओं को आश्रय गृह भेज दिया गया।
 

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख