dharma sangrah
✕

चरित्रहीनता के तानों से तंग आकर नाबालिग बेटी ने कर दी मां की हत्या!

Updated: मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022 (19:32 IST)
नोएडा (उप्र)। गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 77 स्थित एक सोसाइटी में सोमवार को एक महिला की भारी वस्तु से हमला कर हत्या करने के मामले में उसी की 14 वर्षीय बेटी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ALSO READ: कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के मामले में 4 गिरफ्तार, 12 व्यक्ति हिरासत में लिए गए
 
पुलिस ने बताया कि उसने घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल लोहे के तवे को भी बरामद कर लिया है और नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि अनुराधा (34 वर्ष) नामक महिला को लहूलुहान अवस्था में नोएडा सेक्टर-71 स्थित एक अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराने के लिए लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। 
 
उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को मामला हत्या का लगा, क्योंकि महिला के शरीर पर 20-22 घाव के निशान थे जबकि उसका कान भी कट गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के भाई मुकेश राठौर ने अपनी भानजी के खिलाफ तहरीर दी थी जिसके तहत आधार पर भारतीय दंड विधान की धारा 304 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आज मंगलवार दोपहर को मृतका की 14 वर्षीय बेटी को गिरफ्तार किया गया। 
 
अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया है कि उसकी मां के कथित खराब चरित्र को लेकर उसके स्कूली दोस्त ताना मारते थे। पुलिस के मुताबिक लड़की ने पूछताछ में दावा किया कि उसकी मां उससे बदसलूकी करती थी जिससे वह परेशान रहती थी।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख