dipawali
✕

मेरठ : बाइक सवार हमलावरों ने AIMIM पार्षद को गोलियों से भूना

Updated: शनिवार, 28 अगस्त 2021 (21:34 IST)
मेरठ में आज सुबह 10.30 बजे के करीब देर पहले बाइक सवार दो हमलावरों ने एआईएमआईएम (AIMIM) पार्षद और प्रॉपर्टी डीलर जुबैर अंसारी को एल ब्लॉक चौकी के पास गोलियों से भून दिया गया। यह वारदात उस समय अंजाम दी गई जब पार्षद अपने घर के बाहर स्कार्पियो गाड़ी का लॉक खोल रहे थे।
 
तभी बाइक सवार दो हमलावरों ने पिस्टल से भरी पूरी मैगजीन पार्षद के सीने में उतार दी। खून से लथपथ जुबैर जमीन पर गिर पड़ा, उसके बाद भी हमलावरों ने कई गोलियां मारी। जुबैर को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद एसपी सिटी व एसएसपी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।
 
मेरठ थाना नौचंदी क्षेत्र के ढबाई नगर वार्ड 80 से AIMIM के 43 वर्षीय पार्षद जुबैर अंसारी की सुबह बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई है। दिन-दहाड़े हुए इस मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। 
 
सभासद जुबैर अंसारी एआईएमआईएम का नेता होने के साथ प्रॉपर्टी डीलर भी थे। उन्होंने इसी पार्टी से पार्षद का चुनाव लड़ा था। शनिवार सुबह 10.30 मिनट पर बजे पार्षद ने मेडिकल थाना क्षेत्र में एल ब्लॉक के पास अपने दूसरे मकान में सटे प्रॉपर्टी डीलिंग के ऑफिस से फोन से किसी से बातचीत की और उसके बाद ऑफिस से बाहर निकलकर घर के बाहर सफेद रंग की अपनी स्कार्पियो गाड़ी की तरफ बढ़े। जैसे ही उन्होंने गाड़ी का लॉक खोलने की कोशिश की तभी बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और पार्षद को गोलियों से भून दिया।
जिस जगह पर सभासद जुबैर अंसारी को गोली मारी गई, उससे महज 100 मीटर की दूरी पर नौचंदी थाने की एलब्लॉक चौकी है और संवेदनशील क्षेत्र है। जहां ट्रैफिक पुलिस के अलावा मेडिकल व नौचंदी थाने की पुलिस की गश्त हर समय रहती है। ऐसे में दो बाइक सवार बदमाश इतमीनान से आते है, गोलियां बरसाते हुए फरार हो जाते है। इतना ही नहीं, मिली जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने पिस्टल से पूरी मैगजीन खाली करने के बाद दूसरी मैगजीन भी इस्तेमाल की। 
 
पूरी तैयारी से थे हमलावर : हमलावर पूरी तैयारी से थे और रैकी के बाद हत्या को अंजाम देकर फरार हुए हैं। पुलिस चौकी के सामने से हमलावरों का फरार होना पुलिस की मुस्तैदी को दर्शाता है।
 
घटना की सूचना से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। एसएसपी प्रभारी चौधरी, एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसपी क्राइम अनित कुमार और तीन सीओ भी मौके पर पहुंच गए हैं।
 
मौके पर फॉरेंसिक की टीम ने साक्ष्य एकत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी है वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मेरठ एसएसपी का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, जल्दी ही बदमाश पुलिस गिरफ्त में होंगे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या की वजह क्या है। प्रॉपर्टी के विवाद में मर्डर है या राजनीतिक रंजिश के चलते यह हत्या हुई है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख