Hanuman Chalisa

मेजर की पत्नी का कातिल निकला दूसरा मेजर, लव अफेयर में हत्या

रविवार, 24 जून 2018 (17:10 IST)
नई दिल्ली। मेजर अमित द्विवेदी की खूबसूरत पत्नी शैलजा द्विवेदी की हत्या ने पूरी राजधानी में सनसनी मचा दी। ये गुनाह की वो दास्तान ‍थी, जिसने दिल्ली पुलिस के अफसरों की नींद उड़ाकर रख दी थी। हत्यारे ने हत्या कर इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी 24 घंटों में सुलझा ली और हत्यारे निखिल हांडा को गिरफ्तार भी कर लिया।
 
शनिवार को पश्चिम दिल्ली के कैंट मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार को दिनदहाड़े मेजर की पत्नी शैलजा द्विवेदी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इंडियन आर्मी में हड़कंप मच गया। इस मामले में सामने आया कि एक दोस्त ने ही दोस्त को दगा देकर उसकी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
 
दिल्ली में मिले शव की पहचान अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा के रूप में हुई। अमित द्विवेदी भारतीय सेना में मेजर हैं। शैलजा भी उभरती हुई मॉडल थीं। शैलजा ने 'मिसेस इंडिया अर्थ' प्रतियोगिता में भाग लिया था। मिसेस इंडिया अर्थ पंजाब और अमृसतर का प्रतिनिधित्व किया था। शैलजा का सपना मॉडलिंग की दुनिया में एक ऊंची उड़ान भरना था। शैलजा के सपनों को पंख लग गए थे। शैलजा के सपने सच होते, उससे पहले ही वह सरफिरे शख्स की शिकार बन गई।

 
दोस्त ही निकला दगाबाज : शैजला के पति अमित द्विवेदी ने हत्या का शक सेना के दूसरे मेजर निखिल हांडा राय पर जाहिर किया और पुलिस ने जांच की पूरी सुई निखिल हांडा पर घुमा दी। पुलिस को भी शक हुआ कि इस हत्या में कोई नजदीकी शामिल हो सकता है, जो शैलजा को जानता हो।


बताया जाता है कि निखिल हांडा अमित द्विवेदी के साथ ही नागालैंड के दीमापुर में पोस्ट था। पुलिस पूछताछ में मेजर अमित ने उनकी पत्नी का निखिल हांडा से संबंध होने का शक जताया था।अमित ने बताया कि दिल्ली आने से पहले दीमापुर में उनकी पोस्टिंग थी, यहां पर उनकी पत्नी की नजदीकियां एक दूसरे मेजर से बढ़ गई थीं। दिल्ली आने के बाद भी उनकी पत्नी की उस मेजर से बातचीत होती थी। पुलिस को शक हुआ कि कहीं प्रेम प्रसंग में यह हत्या तो नहीं की गई? 
 
सिल्वर रंग की होंडा सिटी से हुई हत्यारे की पहचान नौकरों ने बताया कि शैलजा फिजियोथैरेपी सेशन के लिए हॉस्पिटल गई थी। इसके बाद सिल्वर रंग की होंडा सिटी में किसी शख्स के साथ दिखाई दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल को भी खंगाला। जैसे ही मेरठ-दौराला के पास मेजर हांडा की कार दिखने की सूचना मिली, पुलिस टीम मेरठ को रवाना कर दी गई और मेजर हांडा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कार में निखिल का शैलजा के साथ झगड़ा हुआ हो और उसने शैलजा को मारकर फेंक दिया हो और दुर्घटना का रूप देने के लिए उस पर कार चढ़ा दी हो। खबरें आ रही हैं कि निखिल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।  


शैलजा से शादी करना चाहता था निखिल :मेजर निखिल हांडा 2015 से शैलजा को जानता था और उसके लिए काफी जुनूनी था। मेजर हांडा फोन पर शैलजा से बात करता था। उससे शादी करना चाहता था। पुलिस को शैलजा के मोबाइल और कॉल डिटेल से महत्वपूर्ण सबूत हाथ लगे। दिल्ली पुलिस मेजर निखिल हांडा से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि वारदात से पहले किसी बात को लेकर आरोपी मेजर और शैलजा के बीच कहासुनी हुई और चाकू से शैलजा का गला रेत दिया। इसके बाद उसे बाहर फेंककर हत्या को हादसा दिखाने के लिए शव को कई बार कार से कुचला। मेजर हांडा वारदात के बाद से लापता था, उसका फोन भी बंद मिला।

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

मेरठ साइबर सेल को मिली बड़ी सफलता, 2026 में 365 पीड़ितों को लौटाए 1.90 करोड़, 40 अभियोग दर्ज, 40 अपराधी कानून के शिकंजे में

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

दतिया उपचुनाव में समर्थकों से बोले नरोत्तम मिश्रा, किसी की हिम्मत नहीं मेरे कार्यकर्ता का नुकसान करें दें?

सोनम, सिया के बाद अब समि‍ता! इश्क में अंधी महिला अधिकारी ने 4 लाख की सुपारी देकर कराया पति का कत्ल

TRAI का Data Service से जुड़ा नया अलर्ट, कीपैड फोन यूजर्स को भेजे नए मैसेज में क्या है

अगला लेख