Hanuman Chalisa

घरेलू सहायिका बनकर 100 घरों में की चोरी, चुराए पैसों से दिल्ली में बनाया घर

Updated: गुरुवार, 18 अगस्त 2022 (18:56 IST)
गाजियाबाद। पुलिस ने स्वयं को घरेलू सहायिका बताकर नौकरी पाने के बाद अपने नियोक्ताओं को निशाना बनाने और उनके घरों में चोरी करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। ऐसा आरोप है कि इस महिला ने चोरी के धन से दिल्ली में अपना एक घर बना लिया।
 
पुलिस ने बताया कि यह महिला अपने नियोक्ताओं के घर से सोने के गहने चुराया करती थी और उसने करीब 100 घरों में चोरी की। उसके खिलाफ केवल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के जिलों में 26 मामले दर्ज हैं।
 
बिहार के भागलपुर की रहने वाली पूनम शाह उर्फ काजल ने दिल्ली, जोधपुर, कोलकाता और गाजियाबाद समेत विभिन्न शहरों में लोगों को निशाना बनाया। जब उसे किसी दूसरे शहर में किसी व्यक्ति को निशाना बनाना होता था, तो वह विमान से सफर करती थी।
 
काजल के खिलाफ गाजियाबाद में उसके नियोक्ता विपुल गोयल के घर से 10 लाख रुपए के स्वर्ण आभूषण की चोरी का हाल में मामला दर्ज किया गया।
 
इंदिरापुरम के क्षेत्राधिकारी अभय मिश्रा ने बताया कि काजल को आम्रपाली विलेज सोसाइटी से सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार किया गया और चोरी किए गए 3  लाख रुपए के सोने के गहने उसके पास से बरामद किए गए।
 
मिश्रा ने बताया कि काजल ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने अपने साथी बंटी की मदद से विपुल के घर चोरी का षड्यंत्र रचा था। काजल ने विपुल गोयल की पत्नी को बातों में लगाया और बंटी ने अलमारी से गहने चुराए।
 
मिश्रा ने बताया कि वे दोनों ऑटो-रिक्शा से सोसाइटी से बाहर निकले और दोनों ने चुराए गए सोने के गहनों को आपस में बांट लिया। यहां घरेलू सहायिका के रूप में काम मिलने से पहले, वह दिल्ली के उत्तम नगर में रहती थी।
 
पुलिस ने बताया कि काजल ने स्वीकार किया कि उसने चोरी किए गए स्वर्ण आभूषणों की मदद से दिल्ली के उत्तम नगर में एक भूखंड खरीदा और एक मकान बनाया। 

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

Top News 4 August: जम्मू कश्मीर में बादल फटे, चीन का न्यूक्लियर सीक्रेट बेनकाब, EPFO वेतन सीमा बढ़ाने को मंजूरी

योगी सरकार ने शुरू किया 'हर घर तिरंगा' अभियान, विद्यालयों से घर-घर पहुंचेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश

ट्रम्प के 'शांति समझौते' के दावे पर ईरान का पलटवार, कहा- नहीं हो रही कोई बातचीत

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

अगला लेख