Bhai Dooj
✕

महिला का नहाते समय वीडियो बनाया, धमकी देने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

Updated: मंगलवार, 19 जुलाई 2022 (21:08 IST)
जींद (हरियाणा)। हरियाणा के जींद में एक युवक महिला का नहाते समय मोबाइल से वीडियो बना रहा था। यह मामला सफीदों सदर थाना क्षेत्र के इलाका गांव का है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ अश्लील हरकत करने तथा धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
महिला ने पुलिस से शिकायत की कि जब वह नहा रही थी तो उसका ध्यान स्नानघर की दीवार से निकाली गई ईंट की तरफ गया। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने देखा कि वहां मोबाइल रखा हुआ है । देखने पर पता चला कि मोबाइल में वीडियो रिकॉर्डिंग चालू थी।
 
पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार के अनुसार महिला ने अपने पति को इस बात से अवगत करवाया और फोन की जांच की तो वह पडोसी रिंकू का निकला। जब महिला के पति ने आपत्ति जताई तो आरोपी ने उन्हें बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिंकू के खिलाफ अश्लील हरकत करने तथा धमकी देने का मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है।

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

अगला लेख