Hanuman Chalisa

गोवा में IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Updated: मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (15:19 IST)
पणजी। गोवा में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में सट्टा लगाने के आरोप में पुलिस ने आंध्रप्रदेश के 4 निवासियों को गिरफ्तार किया है।
ALSO READ: IPL 13: दिल्ली कैपिटल्स से बदला चुकता करने उतरेगा राजस्थान रॉयल्स
पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान अड्डुरी नागा राजू (43), आई वेंकट गणेश (20), पी. किशोर कुमार (41) और रुद्र सूर्यनारायण राजू (39) के रूप में की गई है। इन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने के आरोप में सोमवार रात छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया।
 
छापेमारी के दौरान मौके से 15,785 नकद, 32 मोबाइल फोन, मोबाइल कॉन्फ्रेंस बॉक्स, 2 लैपटॉप बरामद किए गए जिनका मूल्य 5 लाख आंका गया है। आरोपियों को गोवा सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत धारा 3 और 4 के तहत गिरफ्तार किया गया है। 1 महीने के अंदर कैलंगुट पुलिस स्टेशन पर आईपीएल सट्टेबाजी का यह चौथा मामला है। पुलिस ने आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। (वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख