सम्बंधित जानकारी
- IPL-13 : 'मिस्टर 360 डिग्री' डिविलियर्स की ताबड़तोड़ पारी से RCB तीसरे स्थान पर पहुंचा
- IPL 2020 : विराट कोहली ने डिविलियर्स को दिया जीत का श्रेय, कार्तिक बोले- उन्हें रोक पाना मुश्किल था
- IPL 2020 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मारा मैदान, KKR के खिलाफ सबसे बड़ी जीत
- IPL 2020 : रोहित शर्मा बोले- बाकी टीमों से आगे रहना जरूरी, अब रहेगी ज्यादा चुनौती...
- IPL 2020 : KKR को नारायण के गेंदबाजी एक्शन पर जल्द समाधान की उम्मीद
IPL 13: पेट दर्द से उबरे क्रिस गेल, RCB के खिलाफ उतर सकते हैं मैदान में
दुबई। किंग्स इलेवन पंजाब के कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल पेट दर्द (फूड पॉइजनिंग) से उबर गए हैं और गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपना पहला मैच खेलने का मौका मिल सकता है।
टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले कहा कहा था कि गेल फूड पॉइजनिंग के कारण सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। यह 41 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी नहीं खेल पाया था।
गेल ने सोशल मीडिया पर अस्पताल से एक तस्वीर साझा की थी जबकि किंग्स इलेवन ने सोमवार को गेल के अभ्यास पर लौटने की तस्वीर जारी की थी। टीम सूत्रों ने कहा कि वे अब स्वस्थ हैं और उम्मीद है कि आरसीबी के खिलाफ (गुरुवार) को मैच में खेलेंगे। यह मैच शारजाह में होगा, जहां का मैदान आईपीएल के तीनों मैच स्थलों में सबसे छोटा है।
मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने अब तक किंग्स इलेवन को अच्छी शुरुआत दिलाई है और ऐसे में गेल को खेलने का मौका नहीं मिला। किंग्स इलेवन को 7 में से 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और उसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अब कुछ विशेष प्रदर्शन करना होगा। (भाषा)