dharma sangrah

दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर पत्नी ने लगाई फांसी, बचाने की बजाय बेरहम पति बनाता रहा लाइव वीडियो

Updated: सोमवार, 30 जुलाई 2018 (09:00 IST)
मथुरा। उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले में दहेज के लिए ससुरालियों द्वारा किए जाने वाले उत्पीड़न एवं रोज-रोज के तानों से तंग युवती ने फांसी लगा ली, जबकि उसका पति उसे आत्महत्या करने से रोकने की बजाय लाइव वीडियो बनाता रहा।


पुलिस के अनुसार यह घटना थाना हाईवे क्षेत्र की बुद्ध विहार कॉलोनी में गुरुवार को घटी थी। इसकी जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस व युवती के परिजन उसी रात उसके घर पहुंच गए थे। पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसके पति राजकपूर व सास विमला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन दो दिन बाद शनिवार की शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुए 12 मिनट 14 सेकंड के एक वीडियो ने इस घटना का सबसे हृदयविदारक पक्ष सामने लाकर रख दिय।

इसके अनुसार जिस समय ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर बहू आत्महत्या कर रही थी, उस समय उसका पति वीडियो बना रहा था और सास व ननद दरवाजे के बाहर खड़ी होकर उसे खुदकुशी न करने की कसम दिला रही थीं। पुलिस का भी मानना है कि उक्त वीडियो किसी बाहर के व्यक्ति ने नहीं, स्वयं परिजनों ने बनाया है। उसमें सास व ननद की आवाज दर्ज है जो केवल मुंह-जुबानी कोशिशें करती लग रही हैं और पति बेपरवाही से वीडियो क्लिप बनाते हुए उसे और उकसा रहा है।

एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि ‘वीडियो आने के बाद पुलिस ने इस मामले की नए सिरे से जांच शुरु कर दी है, क्योंकि इस वीडियो से प्रथमदृष्टया यह तो सीधे तौर पर सिद्ध हो रहा है कि गीता के ससुराली उसको बचाने में नहीं, मर जाने देने में ज्यादा खुश थे।
उन्होंने बताया कि ‘परिजनों के अनुसार प्रेमनगर निवासी गीता की राजकपूर से 22 अप्रैल 2015 को शादी हुई थी। कुछ दिनों के बाद से ही उसके सुसराल वाले कार की मांग को लेकर उसका रोजाना उत्पीड़न करने लगे थे अक्सर उसे कम दहेज लाने का ताने देते थे और कई बार तो मारते-पीटते भी थे। (भाषा)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख