dharma sangrah

मॉडल बनना चाहती थी, इंस्टाग्राम पर ठगी का शिकार, 500 रुपए देते ही 'ब्लॉक'

Updated: शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (14:05 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश पुलिस के साइबर दस्ते ने पेशेवर मॉडल बनने की चाह रखने वाली युवतियों को इंस्टाग्राम पर ठगने के आरोप में पड़ोसी महाराष्ट्र के पुणे के 24 वर्षीय व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।
 
साइबर दस्ते की इंदौर इकाई के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि इंदौर की एक युवती की शिकायत पर जांच के बाद पुणे के विग्नेश शेट्टी (24) को गिरफ्तार किया गया।
 
उन्होंने बताया, 'शेट्टी इंस्टाग्राम पर मॉडलिंग की एक फर्जी फर्म के नाम से खाता चला रहा है। वह इसके जरिये उन युवतियों से अलग-अलग मुद्राओं में खींची गईं उनकी तस्वीरें (पोर्टफोलियो) मंगाता है जो पेशेवर मॉडल बनने की चाह रखती हैं।'
 
इन युवतियों को मॉडलिंग का काम दिलाने का झांसा देकर शेट्टी उनसे पंजीयन के नाम पर 500-500 रुपए वसूलता है और जो युवती उसे ऑनलाइन रकम भेज देती है, वह उसे इंस्टाग्राम पर तुरंत ब्लॉक कर देता है।
 
उन्होंने बताया कि मॉडलिंग का काम न मिलने पर अगर कोई युवती शेट्टी से किसी तरह संपर्क कर रकम लौटाने को कहती, तो वह कम कपड़ों में खिंचवाई गई उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था।
 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शेट्टी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच की जा रही है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख