biodatamaker

हैवानियत...रोहतक में 4 साल की बच्ची से 4 लोगों ने किया दुष्‍कर्म

Updated: मंगलवार, 18 सितम्बर 2018 (15:28 IST)
रोहतक। हरियाणा में बलात्कार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। रेवाड़ी कांड के बाद अब रोहतक में चार साल की बच्ची को 4 लोगों ने अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। वहीं रोहतक के ही सांपला कस्बे में 6 साल की बच्ची से दुष्‍कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई।


खबरों के मुताबिक, हरियाणा में चर्चित रेवाड़ी कांड के बाद भी महिलाओं और नाबालिग बच्चियों से दरिंदगी के मामले थम नहीं रहे हैं। रोहतक में चार साल की बच्ची से 4 लोगों ने दरिंदगी की। रोहतक में ही एक अन्य घटना में 6 साल की बच्ची से दुष्‍कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात रविवार शाम की है। सांपला बायपास पर एक मजदूर की बेटी दोपहर से लापता थी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि शाम करीब 6 बजे एक नाले में बच्ची का शव देखा। पोस्टमॉर्टम में रेप की पुष्टि हुई है।

10 साल की बच्ची से दरिंदगी : रोहतक के चिड़ी गांव में 10 साल की बच्ची के साथ भी दरिंदों ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इस वारदात को चार आरोपियों ने अंजाम दिया। इनमें से तीन आरोपी नाबालिग हैं। एक बच्ची का रिश्ते में मामा लगता है। दरअसल, पीड़िता बच्ची यहां अपने रिश्तेदार के घर रह रही है। चारों आरोपी उसे पकड़कर एक कमरे में ले गए और गैंगरेप किया। इस दौरान बगल में रहने वाले व्यक्ति ने रोने की आवाज सुनी तो बच्ची को बचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

जींद में विधवा महिला से गैंगरेप : ऐसे ही एक मामले में जींद में एक विधवा महिला ने सोमवार को आरोप लगाया कि दो लोगों ने उसका अपहरण करके खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जींद पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जींद के जुलाना में पीड़ित महिला पुलिस के पास पहुंची और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया।

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

LIVE: हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र, लोकसभा अनिश्‍चितकाल के लिए स्थगित

खड़गे की रैली के बाद मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर बवाल, नाराज कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

लद्दाख के लेह में 5.5 तीव्रता का भूकंप, सुबह-सुबह कांपी धरती; घरों से बाहर निकले लोग

बिना प्याज-लहसुन की मछली शाकाहारी? संजय निषाद के बयान पर नेहा सिंह राठौर का तंज, मुंबई में घर को लेकर भी बवाल

UP में अग्निवीरों की बंपर भर्ती, 6 बड़े शहरों में रैलियों की तैयारी शुरू, 17 अगस्त से अप्रैल 2027 तक चलेगा अभियान!

अगला लेख