ramcharitmanas

घरेलू सहायक ने दिव्यांग लड़के की हत्या की, मोबाइल और पैसे लेकर फरार

Updated: गुरुवार, 1 सितम्बर 2022 (13:13 IST)
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के सफदरजंग इलाके में एक नाबालिग दिव्यांग लड़के की उसके घरेलू सहायक ने हत्या कर दी और सामान चुराकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को शाम करीब 5 बजकर 5 मिनट पर घटना की सूचना मिली। मौका-ए-वारदात पर पहुंचने पर लड़का बिस्तर पर अचेत पड़ा मिला।
 
पूछताछ के दौरान नाबालिग की बहन ने बताया कि उसके माता-पिता तथा दादी दोपहर करीब 2.30 बजे मंदिर गए थे। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) मनोज सी ने बताया कि 1 घंटे बाद दिव्यांग लड़के की बहन उसे अपने घरेलू सहायक के साथ छोड़कर ग्रीनपार्क में बाजार गई थी। उन्होंने इस घरेलू सहायक को 3 महीने पहले ही काम पर रखा था।
 
डीसीपी ने बताया कि जब उसकी बहन शाम करीब 4 बजकर 50 मिनट पर वापस आई तो उसे अपना भाई बिस्तर पर अचेत पड़ा मिला तथा उनका घरेलू सहायक लापता था। उसका भाई मानसिक तथा शारीरिक रूप से दिव्यांग था।
 
पुलिस ने बताया कि जब उसने घर की तलाशी ली तो उसे पता चला कि कुछ आभूषण, 1 मोबाइल फोन और करीब 40,000 रुपए की नकदी गायब है। इस संबंध में सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। जांच के लिए 6 दल गठित किए गए तथा आरोपी को रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया गया है। चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है।

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

भोपाल में CM मोहन यादव ने निकाली तिरंगा यात्रा, बारिश में भी सैकड़ों युवाओं ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

Air India Flight : फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट के डोप टेस्ट पर एयर इंडिया ने कहा- रिपोर्ट नहीं मिली, टिप्पणी की स्थिति में नहीं

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

मेरठ में CM योगी के कार्यक्रम के दौरान बिना अनुमति उड़ाया ड्रोन, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

अगला लेख