Daily Horoscope
✕

बार में शराब नहीं दी तो डीजे को मारी गोली, CCTV में दिखा मर्डर

Updated: सोमवार, 27 मई 2024 (15:08 IST)
मामूली विवाद को लेकर इन दिनों देशभर हत्‍याएं आम हो गई हैं। कोई भी किसी भी बात पर हत्‍या कर रहा है। झारखंड के रांची में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें जरा सी बात पर कुछ बदमाशों ने एक शख्‍स की हत्‍या कर दी।

दरअसल, घटना शराब नहीं देने की वजह से हुई है। जिसमें एक शख्‍स ने सरेआम गोली मारकर हत्‍या कर दी। हत्‍या की यह घटना सीसीटीवी फूटेज में दर्ज हो गई। मामला, झारखंड की राजधानी रांची का है।

यहां रविवार देर रात शराब देने से मना करने पर एक व्यक्ति ने बार में मौजूद डीजे (डिस्क जॉकी) की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना एक्सट्रीम बार में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में देखा जा सकता है कि शख्स केवल शॉर्ट्स पहने हुए बार में घुसता है और उसने अपना चेहरा अपनी टी-शर्ट से ढक रखा है।

दोनों के बीच विवाद हुआ था : बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों और युवकों के बीच शराब को लेकर हुई बहस और विवाद हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपी और चार अन्य लोग देर रात करीब एक बजे एक्सट्रीम बार में पहुंचे, जब वह बंद हो चुका था और उन्होंने बार के कर्मचारियों से शराब देने के लिए कहा। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने कहा, "कर्मचारियों ने युवकों को बताया कि बार बंद हो चुका है। इसी बात को लेकर बार के कर्मचारियों और युवकों के बीच बहस हुई। इसी दौरान एक युवक ने अपनी राइफ़ल निकाली और बार में डीजे चलाने वाले कर्मी की छाती में सटाकर गोली चला दी। घटना को अंजाम देने के बाद युवक वहां से भाग निकले। बार के कर्मचारियों ने घटना की जानकारी चुटिया थाना को दी"

झारखंड की राजधानी रांची में देर रात शराब दिए जाने से मना करने पर एक व्यक्ति ने बार में मौजूद DJ की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार देर रात की है।

पुलिस कर रही मामले की जांच : घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल डीजे को राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सोमवार सुबह सिटी डीएसपी और थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बार में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। साथ ही बार के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।
Edited by Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

अब जरीब से नहीं, सैटेलाइट तकनीक से होगी जमीन की पैमाइश : CM योगी

Air India की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी! टेकऑफ से पहले मिला नोट, यात्रियों में मचा हड़कंप

17 साल के इतिहास में पहली बार... गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिली महिला कुलपति, जानिए कौन हैं प्रो. विजिता सिंह अग्रवाल

क्‍या डोनाल्‍ड ट्रंप को पहले से थी चीनी जासूस के साथ Nvidia CEO के अफेयर की जानकारी, फिर भी क्‍यों उन्‍हें ले गए चीन?

‘मैं अयोध्या के राम मंदिर क्यों जाऊं... मां सीता के साथ सही नहीं हुआ’: कीर्ति आजाद के बयान पर गरमाई सियासत

अगला लेख