Hanuman Chalisa
✕

तीन साल की बच्ची से दुष्‍कर्म के दोषी युवक को मृत्‍युदंड की सजा

Updated: मंगलवार, 7 अगस्त 2018 (09:32 IST)
छतरपुर (मध्यप्रदेश)। करीब तीन महीने पहले तीन साल की मासूम बच्ची को अपनी हवश का शिकार बनाने वाले 19 वर्षीय एक युवक को स्थानीय अदालत ने सोमवार को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। तोहीद ने इस बच्ची के साथ उसके घर में घुसकर उस वक्त दुष्कर्म किया था, जब वह घर में अकेली सो रही थी। बच्ची की मां घर के बाहर थी।


छतरपुर न्यायालय की चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश नोरिन निगम की अदालत ने तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने के मामले में तोहीद मुसलमान को दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई है। उन्होंने कहा कि अदालत ने तोहीद को भादंवि की धारा 376 (क) एवं (ख) में मृत्युदंड की सजा सुनाई है। इसके अलावा, अदालत ने उसे भादंवि की धारा 450 (आजीवन कारावास से दंडनीय अपराध को करने के लिए गृह-अतिचार) में 10 वर्ष की सश्रम कारावास से एवं 2,000 रूपए के अर्थदंड से दंडित भी किया है।

चतुर्वेदी ने बताया कि 24 अप्रैल 2018 की रात करीब साढ़े दस बजे तोहीद ने इस बच्ची के साथ उसके घर में घुसकर उस वक्त दुष्कर्म किया था, जब वह घर में अकेली सो रही थी। बच्ची की मां घर के बाहर थी। इसी बीच, बच्ची की रोने की आवाज सुनकर पीड़िता की मां अचानक घर में गई और उसने उसे दुष्कर्म करते देख लिया था।

बाद में मां ने चिल्लाकर मोहल्ले के लोगों को बुलाया और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इसके बाद पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर थाना राजनगर में भादंवि की धारा 376 (क) एवं (ख), 450 तथा पॉक्सो एक्ट के तहत तोहीद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। (भाषा)

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

यूपी में घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तीकरण का संदेश, महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान

नवरात्र में योगी सरकार का बड़ा आयोजन, देवी मंदिरों में होंगे दुर्गा सप्तशती पाठ और देवी गीत

इंदौर-उज्जैन सहित मध्यप्रदेश के 12 जिलों में सूखे की आहट, पश्चिमी रीजन में 20 से 59 फीसदी तक कम बारिश

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

अगला लेख