Daily Horoscope

दिल्ली की दलित किशोरी की गुडगांव में गैंगरेप के बाद हत्या

Updated: मंगलवार, 31 अगस्त 2021 (17:33 IST)
गुडगांव। उत्तरी दिल्ली के नरेला की 13 वर्षीय एक दलित किशोरी से उसकी मकान मालकिन के एक रिश्तेदार ने गुडगांव में कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मकान मालकिन के भाई प्रवीण वर्मा को लड़की के पिता की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में कॉल करके शिकायत की कि आरोपी ने उनके परिवार को किशोरी का अंतिम संस्कार करने के लिए कथित तौर पर मजबूर करने की कोशिश की।

ALSO READ: कोरोना के बाद डिप्रेशन से बचना है तो अपनाएं डैमेज थेरेपी
प्राथमिकी में लड़की के पिता ने कहा कि 17 जुलाई को मेरे मकान मालिक की पत्नी ने कहा कि उसकी भाभी ने बच्चे को जन्म दिया है और वह मेरी बेटी को अपने भाई के घर गुडगांव साथ ले जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी वहां रुक सकती है और उसके भाई के बच्चे के साथ खेल सकती है।

ALSO READ: पिकनिक मनाने गई छात्रा से दोस्तों ने ही किया गैंगरेप, सहेली भी आरोपी
 
प्राथमिकी में कहा गया कि 23 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे किशोरी के पिता को मकान मालिक ने बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई। शाम करीब 7 बजे एक निजी एम्बुलेंस से शव को अंतिम संस्कार के लिए वे नरेला ले आए। प्राथमिकी में कहा गया कि किशोरी के पिता ने संदेह होने पर पीसीआर को कॉल किया और नरेला पुलिस थाने के कर्मी वहां पहुंचे, जहां से शव को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया। किशोरी के पिता ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि मकान मालकिन के भाई प्रवीण वर्मा ने अन्य के साथ मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर दी।
 
गुडगांव पुलिस ने बताया कि उन्होंने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 120 बी (आपराधिक साजिश की सज़ा) और अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम में यौन उत्पीड़न की पुष्टि के बाद प्राथमिकी में अन्य धाराएं जोड़ी गईं और वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। इस महीने की शुरुआत में 9 साल की एक दलित बच्ची के साथ दिल्ली के कैंट इलाके में कथित तौर पर दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया था।(भाषा)

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख