biodatamaker

बलिया में कोचिंग संचालक और उनकी पत्नी की हत्या, घर के बाहर पड़े मिले शव

Updated: सोमवार, 10 फ़रवरी 2025 (10:07 IST)
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के खेजुरी क्षेत्र में एक कोचिंग संचालक और उनकी पत्नी की धारदार हथियार से कथित तौर पर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार रात खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में कोचिंग संचालक श्याम लाल चौरसिया (55) और उनकी पत्नी बासमती चौरसिया (50) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी।

उन्होंने बताया कि देर रात करीब 10 बजे पुलिस को मासूमपुर गांव में सड़क के किनारे एक घर में एक पुरुष और एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो चौरसिया और उसकी पत्नी के शव घर के बाहर पड़े थे।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक ऐसा लगता है कि दोनों पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं।

सिंह ने कहा कि पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस मामले में मृतक के भाई राधेश्याम चौरसिया की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि श्याम लाल चौरसिया अपने मकान में कोचिंग चलाते थे। मामले की जांच की जा रही है।
(भाषा) Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख