ramcharitmanas

निष्ठुर लड़की, बिजनेसमैन की हत्या कर शव सूटकेस में भरकर फेंका

Updated: बुधवार, 9 मई 2018 (17:39 IST)
जयपुर के रहने वाले बिजनेसमैन दुष्यंत शर्मा ने डेटिंग ऐप टिंडर पर खुद को करोड़पति क्या बताया, जान से ही हाथ धो बैठे। उनका अपहरण कर लिया गया और फिरौती मिलने के बावजूद उनकी हत्या कर शव एक सूटकेस में भरकर फेंक दिया। 
 
झोटवाड़ा पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रिया सेठ इस हाई प्रोफाइल हत्या और ब्लैकमेलिंग रैकेट की सरगना है। मार्च 2018 में एक अन्य बिजनेसमैन को धमकाने के आरोप गिरफ्तार हो चुकी प्रिया दुष्यंत को भी अपने जाल में फंसाकर पैसे को हड़पना चाह रही थी। पुलिस ने दुष्यंत मर्डर केस में प्रिया के साथ उसके बॉयफ्रेंड दीक्षांत कामरा और एक अन्य दोस्त लक्ष्य वालिया को भी गिरफ्तार किया है। 
 
पुलिस की मानें तो प्रिया ने दुष्यंत को एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखा दी। बाद में उनके पिता से 3 लाख रुपए लेने के बाद दुष्यंत की हत्या कर दी। जब प्रिया ने दुष्यंत से 10 लाख रुपए मांगे तो उसने बताया कि वह करोड़पति नहीं है। वह दुष्यंत से पहली बार तीन मार्च को मिली थी। जब यह घटना हुई तब प्रिया जमानत पर थी। 
 
खतरनाक भी और शातिर भी : प्रिया कितनी शातिर और असंवेदनशील है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह जब दुष्यंत का शव ठिकाने लगाने जा रही थी तो उसे होटल से एक फोन आया। उसने तत्काल अपने साथियों को सड़क पर ही इंतजार करने को कहा कि और खुद कार लेकर स्टेशन के पास स्थित एक नामचीन होटल में पहुंच गई। वहां वह एक युवक से मिली, पैसे लिए और बहाना बनाकर भाग आई।

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

सर्दी से पहले जर्मनी का गैस भंडार 15 साल के निचले स्तर पर

दिल्ली वोटर लिस्ट में राघव चड्ढा का नाम जुड़ने पर बवाल: AAP ने उठाए सवाल, भाजपा सांसद ने दिया करारा जवाब

अमेरिका-ईरान में तेज हुई जंग: CENTCOM ने तबाह किए 5 ईरानी तेल टैंकर, जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमला

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

Top News 9 September: ईरान के 5 तेल टैंकरों पर अमेरिकी हमला, नेपाल में 5.0 का भूकंप; राघव चड्ढा बने दिल्ली के वोटर

अगला लेख