Hanuman Chalisa

सनसनीखेज, मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में पांच मासूम भाई-बहनों की लाश तैरती मिली

Updated: बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (16:44 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के गांव चिखली में पानी से भरे एक खड्‍ड में पांच भाई-बहनों की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इन बच्चों की उम्र 2 से 7 वर्ष के बीच बताई जा रही है।


जानकारी के मुताबिक, पांचों बच्चे चिखली निवासी भरतसिंह नामक व्यक्ति की संतानें हैं। भरत की दो पत्नियां हैं। घटना के सामने आने के बाद से ही भरतसिंह और उसकी दोनों पत्नियां गायब हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। लेकिन किसी का अभी तक कोई पता नहीं चला है।

पुलिस प्रथम दृष्टया इसे घरेलू कलह के चलते हत्या का मामला मान रही है, लेकिन सबकुछ भरत और उसकी पत्नियों के सामने आने के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस ने भरतसिंह और उसकी पत्नियों की तलाश करने के लिए अलग-अलग जगह टीम भेज दी हैं। इस घटना से पूरा इलाका स्तब्ध है।

पुलिस ने पांचों लाशों को खड्‍ड से बाहर निकाल लिया है। अभी इनके नाम और उम्र की जानकारी पुलिस द्वारा ली जा रही है, लेकिन अनुमान है कि बच्चों की उम्र 2 से 7 वर्ष के बीच की है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख