Hanuman Chalisa

लखनऊ : चेकिंग के दौरान कार नहीं रोकने पर पुलिस ने चलाई गोली, Apple के मैनेजर की मौत

शनिवार, 29 सितम्बर 2018 (11:50 IST)
लखनऊ। पुलिस की चेकिंग के दौरान कार न रोकने पर सिपाही ने कार पर गोली चलाई। इससे कार अंडरपास के पिलर से टकरा गई और कार में सवार एपल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की मौत हो गई।


गोमतीनगर में शुक्रवार देर रात की इस घटना से उत्तरप्रदेश के पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। घटना देर रात करीब डेढ़ बजे की है। कार में विवेक तिवारी के साथ सना नामक युवती भी थी। सना भी विवेक के साथ एपल में कार्यरत है। दोनों सिपाहियों का गोमतीनगर थाने में मेडिकल करवाया जा रहा है।

खबरों के मुताबिक, चेकिंग के दौरान पुलिस ने काले रंग की महिंद्रा एक्सयूवी 500 कार को रोकने का इशारा किया गया। कार सवार ने गाड़ी की स्पीड तेज कर दी, जिससे पुलिस की बाइक पर सवार दो सिपाही को चोट लग गई। इनमें से एक ने कार पर गोली चला दी।

बताया जा रहा है कि विवेक तिवारी एपल कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। घर में उनकी पत्नी कल्पना, बेटी शिवी और सानू हैं। विवेक एपल मोबाइल कंपनी में चार साल से एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार को कम्पनी ने मोबाइल का नया मॉडल लांच किया था। बताया जा रहा है कि मोबाइल की लांचिंग कराने के बाद टीम की साथी सना को विभूति खण्ड स्थित ऑफिस से कार से उसके घर छोड़ने जा रहे थे।

टीवी खबरों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आया है कि विवेक की मौत पुलिस की गोली से हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर डीजीपी से बात की है। मुख्यमंत्री ने डीजीपी ओपी सिंह से बात कर पूरे मामले की जांच करने और कार्रवाई करने के लिए कहा है।

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

अगला लेख